नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस सूची में पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में होंगे। खास बात यह है कि आज ही सुबह BJP ने यह लिस्ट वापस ले ली।
BJP ने रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की थी
BJP ने कश्मीर घाटी की दो सीटों पर कश्मीरी पंडितों को उम्मीदवार बनाया था। शंगस-अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ और हब्बाकदल से अशोक भट्ट को टिकट दिया गया था। रविवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में चुनावी रणनीति, मुद्दों और उम्मीदवारों पर चर्चा की गई थी। अब देखना यह है कि क्या अगले लिस्ट में यह उम्मीदवार देखने को मिलेंगे या नही?
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होंगे चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर, और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में चुनाव होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे, पहले चरण में 24, दूसरे में 26 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा। जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा की दृष्टि से चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे।
पहले चरण में इन विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव
त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, पंपोर, कोकेरनाग (NCT), डोडा, डोडा पश्चचिम, शांगस- अनंतनाग पूर्व, श्रीगुफवाडा, बिजबेहरा, डी. एच. पोरा, बनीहाल, कुलगाम, देवसर, अनंतनाग पश्चचिम, इंदरवाल, पैड डेर, रामबन, किश्तवाड़, भद्रवाह, बिजबेहरा, नागसेनी, दूरू, अनंतनाग, पहलगाम
दूसरे चरण में इन विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव
हजरतबल, खानयार, लाल चौक, चन्नपोरा, जदीबल, ईदगाह, सेंट्रल शाल्टेंग, बीरवाह ,खानसाहिब , चरार,ए,शरी , चदूरा, गुलाबगढ़ (ST), रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, नौशेरा, राजौरी (ST), बुद्धल (ST), थन्नामंडी (ST), सुरनकोट (ST), पुंछ हवेल , मेंढर (ST), कंगन (ST), गांदरबल , ,हब्बाकदल, ,कालाकोट,सुंदरबनी, बडगाम
तीसरे चरण में इन विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव
लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उरी, बारामूला, गुलमर्ग, पट्टन, सोनावारी, बांदीपोरा, गुरेज (ST), चेनानी, रामनगर (SC), बनी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ (SC), हीरानगर, रामगढ़ (SC), सांबा, विजयपुर, बिश्नाह (SC), सुचेतगढ़ (SC), आर. एस. पुरा, जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, करनाह, वागूरा, त्रेहगाम, कुपवाड़ा, क्रीरी, उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व
राज्य का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर का पहला चुनाव
यह जम्मू-कश्मीर का पहला विधानसभा चुनाव है जब से राज्य का विशेष दर्जा खत्म हुआ है और इसे केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। BJP, PDP और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीटों के बंटवारे पर अभी भी चर्चा चल रही है। चुनाव में BJP को विपक्ष से कड़ी चुनौती मिल सकती है, खासकर अगर PDP, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं।





