back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्थर फेंकने वालों के लिए सरकार ने किया और पत्थरों का इंतजाम… छतरपुर हिंसा पर गिरिराज सिंह का बयान

मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर हमले के बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने 150 से ज्यादा उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मध्य प्रदेश के छतरपुर में हाल ही में एक थाने पर हमले के बाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। इस हमले के बाद पुलिस ने 150 से ज्यादा उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज की है और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले का मुख्य आरोपी सदर शहजाद अली है। पुलिस ने शहजाद अली के महलनुमा मकान पर बुलडोजर चला दिया है। 

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शेयर की मामले से जुड़ी पोस्ट


इस घटना पर केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शहजाद अली के मकान पर बुलडोजर चलने की तस्वीरें साझा की और लिखा, “सरकार ने पत्थर फेंकने वालों के लिए और ज्यादा पत्थरों का इंतजाम कर दिया है।” गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। 

पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए


शहजाद अली पर आरोप है कि उसने लोगों को भड़काया था, जिसके कारण थाने पर पथराव हुआ। इस पथराव में कोतवाली प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि शहजाद अली के मकान की कीमत 5 करोड़ रुपए से अधिक थी। 

भारतीय कानून न मानने वालों को सरिया दीजिए


गिरिराज सिंह के पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर की टिप्पणी को गिरिराज सिंह ने पसंद किया और उसे दोहराया। उस यूजर ने लिखा था, यदि वे शरिया चाहते हैं, तो उन्हें सरिया दीजिए जब तक कि वे भारतीय कानून को न मानें। वहीं, कुछ लोगों ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक बताया और कहा कि यह कानून के खिलाफ है। 

भीड़ ने थाने पर पथराव शुरु कर दिया


दरअसल, 21 अगस्त को छतरपुर के कोतवाली थाने में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग पहुंचे थे। वे महाराष्ट्र में पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में FIR दर्ज करवाना चाहते थे। इस भीड़ की अगुआई शहर के सदर जावेद अली और पूर्व सदर शहजाद अली कर रहे थे। अचानक भीड़ उग्र हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कदम उठाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

गिरिराज सिंह ने इमरान मसूद को कहा आतंकी, भड़के इमरान प्रतापगढ़ी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस सांसद और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बांग्लादेश मुद्दे और बीजेपी की राजनीतिक रणनीति...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...