back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के राजौरी-कुपवाड़ा में सेना और आतंकवादियो के बाच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त घुसपैठ विरोध अभियान शुरु किया था जिसमें बुधवार देर रात, कुपवाड़ा में राष्ट्रीय राइफल्स के सतर्क जवानों ने तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह को ढेर कर दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जम्मू-कश्मीर के उत्तरी जिले कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LOC) पर दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए गए थे जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए है। माछिल सेक्टर में भी ऑपरेशन चल रहे थे और इस ऑपरेशन में भारतीय जवानों ने दो आतंकियों को मार दिया हैं। 

दो अलग-अलग ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर दो अलग-अलग ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। माछिल सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर किया गया, जबकि तंगधार सेक्टर में एक आतंकी मारा गया। दोनों ऑपरेशन अभी भी जारी हैं।

कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया 

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। बुधवार देर रात, 57 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने माछिल सेक्टर में तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह को देखा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

सूत्रों के मुताबिक, राजौरी में 2 से 3 आतंकवादी छिपे हुए हैं

राजौरी के लाठी गांव में भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, राजौरी में 2 से 3 आतंकवादी छिपे हुए हैं और सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया है। इलाके में सघन तलाशी अभियान चल रहा है।

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया था

अधिकारियों के मुताबिक, 28-29 अगस्त की रात तंगधार, कुपवाड़ा के क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। तंगधार और कुमकडी इलाके में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। राजौरी में भी मुठभेड़ जारी है, और मारे गए आतंकियों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में चुनाव

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यहां की 90 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। 18 सितंबर को पहले चरण का, 25 सितंबर को दूसरे चरण का, और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵