back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली पुलिस ने 3 लाख रुपये के इनामी आतंकी गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने ISIS मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार किया है जिसपर 3 लाख रुपये का इनाम था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूजः स्वतंत्रता दिवस से एक हफ्ते पहले, दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ISIS मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य ISIS से जुड़े आतंकवादी रिज्वान अब्दुल हाजी अली को गिरफ्तार कर लिया। आतंकी की पहचान रिजवान अली के रुप में हुई है। यह आतंकी दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। इस आतंकवादी के लिए NIA ने तीन लाख रुपये का इनाम भी रखा था। जानकारी के मुताबिक, रिजवान पुणे ISIS मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। 

मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था रिजवान अली 

आतंक रिजवान अली NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। पुणे ISIS माड्यूल के कई सगस्यों को पुणे पुलिस और NIA ने पहले भी गिरफतार किया था, एंटी टेरर एजेंसी ने इस साल मार्च में सप्लीमेट्री चार्जशिट फाइल की थी जिसमें तीन अन्य आरोपियों के साथ रिजवान अली का भी नाम शामिल था। NIA मे पुणे ISIS केस में 11 आरोपियों को गिरफतार किया है। मामला महाराष्ट्र के पुणे में हथियारों, विस्फोटकों, रसायनों और ISIS से संबंधित की जब्ती से जुड़ा है। 

गुप्त संचार ऐप के माध्यम से आतंकवादी विदेशी-आधारित हैंडलर के संपर्क में था।

अली की गिरफ्तारी के लिए NIA ने वारंट जारी किया था और फिर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की छानबिन के दौरान उसके पास कई हथियार बरामद किए गए। खबर ये भी है कि अली ने पुणे ISIS मॉड्यूल के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली और मुंबई में कई हाई-प्रोफाइल ठिकानों की टोह ली थी।  

पुलिस जांच के दौरान, पाया गया कि आरोपी गुप्त संचार ऐप के माध्यम से अपने विदेशी-आधारित हैंडलर के संपर्क में था। वो कथित तौर पर सशस्त्र डकैतियों और चोरियों को अंजाम देकर धन जुटा रहे थे और अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने आकाओं से धन प्राप्त कर रहा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories