back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान के बीकानेर में स्कूल जाते समय अगवा कर कई घंटे तक किया गैंगरेप, 1 आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नापासर थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा को दो युवकों ने जबरन कार में बैठाकर अगवा किया और चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नापासर थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा को दो युवकों ने जबरन कार में बैठाकर अगवा किया और चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस नें 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वारदात 6 जनवरी को हुई, लेकिन पीड़िता के परिवार ने 11 जनवरी को इसकी शिकायत दर्ज की थी।

स्कूल जाते वक्त रास्ते से उठाया

जानकारी के अनुसार छात्रा सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान दो युवक कार में आए और उसे जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद वे उसे धमकाते हुए कई घंटों तक कार में घुमाते रहे और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। डरी हुई छात्रा लगातार मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी उसे चुप कराने की कोशिश करते रहे।

एक आरोपी बताया जा रहा है वकील

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोपियों में से एक वकील है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों आरोपीयों से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब आरोपी कार को पड़ोसी गांव में ले गए तो वहां के लोगों को कार से चीख-पुकार सुनाई दी। ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने वाहन को रोक लिया। ग्रामीणों को देख आरोपी घबरा गए और छात्रा को जबरन कार से उतारकर मौके से फरार हो गए थे।

ग्रामीणों ने बचाया, परिजनों को दी सूचना

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत छात्रा के परिजनों को सूचना दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ घर ले गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टल गई। नापासर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से अधिक है, जबकि आरोपियों की उम्र फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी गुस्सा है। लोग बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ग्रामीणों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो हालात और भी गंभीर हो सकते थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵