नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है। इस तपती धूप में दोपहर को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी अपना कहर बरपा रही है। ऐसे में सभी को अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि गर्मी के कारण व्यक्ति को हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।
ब्रेकफास्ट जरूर करें
गर्मियों के दिनों में सबसे पहली और जरूरी बात ब्रेकफास्ट जरूर करें। ये आपको सारा दिन एनर्जेटिक रहने में मदद करता है। इसलिए सुबह घर से निकलने से पहले हेल्दी खाना खाएं। आप सुबह चाय कॉफी की जगह पर ग्रीन टी पी सकते हैं। इसके अलावा उपमा, दलिया, पोहा और फल भी बेहतरीन ऑप्शन है।
कम मसालेदार खाना खाएं
इन दिनों कम मसालेदार खाना खाना चाहिए। मसालेदार भोजन खाने से दूरी बनाना ही बेहतर ऑप्शन है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है लेकिन गर्मियों में ये और ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप ज्यादा मसालेदार और फ्राई चीजें ना खाएं। क्योंकि इन चीजों का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए गर्मियों में तेल और मिर्च-मसालों का इस्तेमाल न के बराबर करें।
ठंडी चीजों से बनाएं दूरी
गर्मियों में ठंडी चीजें खाना काफी पसंद भी और अच्छी भी लगती है। लेकिन आपको इन सब चीजों से दूरी बनाए रखना होगा। क्योंकि, लोग गर्मी आते ही ठंडी चीजें खाना शुरू कर देते हैं और ये सर्द गर्म का कॉम्बिनेशन उनकी तबीयत को खराब कर सकता है।
हाइड्रेटेड रहें
गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। क्योंकि इस समय हमें पानी की ज्यादा जरूरत होती है इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। शरीर में पानी की कमी हो जाने से चक्कर, सिर दर्द, उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। कोशिश करें कि आप गर्मियों में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं।
तेज धूप से आकर नहाने से बचें
अक्सर लोग बाहर से तेज धूप में नहाने चले जाते है। बाहर से आने के बाद शरीर की टेंपरेचर काफी बढ़ा हुआ होता है ऐसे में शरीर पर पानी गिरने से हमारे शरीर का टेंपरेचर बिगड़ जाता है, इस दौरान आपको सर्दी जुकाम और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर से आने के बाद थोड़ा नॉर्मल होने के बाद ही नहाए।





