नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड में जब भी किसी निर्देशक और निर्माता की बात हो करण जौहर का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम करण जौहर जिसने ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ कभी खुशी कभी गम’ और ‘कभी अलविदा न कहना’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। व साथ ही कई मूवीज के प्रोड्यूसर भी रहे आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे करण के बारे में ये बात बहुत कम लोग ही जानते होगें। आइए जानते है वो खास छुपी बात के बारे में।
धर्मा प्रोडक्शंस से कई एक्टर को किया लॉन्च
कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके और कई मूवीज के प्रोड्यूसर भी रहे करण जौहर के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनकी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक शो जो साल 1989 में प्रसारित हुई थी। करण जौहर की अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस भी है जिसके तहत उन्होनें कई अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को बॉलीवुड में लॉन्च किया।
25 मई को 52वां जन्मदिन
निर्माता और निर्देशन के साथ-साथ एक्टिंग में भी अपना दम दिखा चुके करण 25 मई को करण जौहर अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। ऐसे में अभी से करण को कई फैंस और स्टार्स जन्मदिन की बधाई दे रहे है। बता दे, अपने कजिन ब्रदर आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से करण ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में आई अनुराग कश्यप की ‘बॉम्बे वेलवेट’ में साथ काम किया। लेकिन हां करण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत पहले छोटे पर्दे से की थी। जिसमें वे साल 1989 में आए टीवी सीरियल ‘इंद्रधनुष’ में नजर आए थे। जिसमें उन्होनें श्रीकांत का किरदार निभाया था। इस बात का खुलासा खुद करण ने रितेश और साजिद के शो यारों की बारात में किया था।
इस फिल्म से की निर्देशन की शुरुआत
एक्टिंग के बाद साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से निर्देशन में कदम रखे करण ने इसके सफल होने के बाद कई बैक टू बैक फिल्मों के निर्देशन किया। जिसके बाद करण ने बेस्ट डायरेक्टर समेत कई अवॉर्ड अपने नाम किए। निर्माता-निर्देशक होने के साथ करण जौहर कॉफी विद करण के शो को होस्ट भी करते है। बता दे, करण जौहर ने अपने एक पोस्ट में अपने इस शो को लेकर आदित्य चोपड़ा और शाह रुख खान का जिक्र करते हुए बताया था वे ये ही दो इंसान थे जिन्होनें इस चीज के लिए मनाया मैं स्टोरी टेलिंग भी कर सकता हूं।




