back to top
34.1 C
New Delhi
Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलवामा, पहलगाम और उरी स्‍ट्राइक में रहे शामिल, NSA अजीत डोभाल की ऑपरेशन सिंदूर में क्‍या भूमिका?

NSA अजीत डोभाल 2014 से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्‍मेदारी संभाल रहे है। इससे पहले वे रॉ एजेंट के तौर पर पाकिस्तान समेत कई देशों में मिशन पर रह चुके हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया। भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार देर रात को पाकिस्‍तान और पीओके के 7 शहरों में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्‍ट्राइक की। इस हमले में अब तक 100 से ज्‍यादा आतंकी मारे जाने की खबर है। सेना ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। भारतीस सेना ओर आर्मी ने इसे पूरी प्‍लानिंग के साथ अंजाम दिया है। 

सिंदूर नाम महिलाओं को समर्पित 

बता दें कि,पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने यह जवाबी कार्रवाई 15 दिन के बाद की है। आर्मी ने इसको ऑपरेशन ब नाम दिया है। ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखने के पीछे भीा खास वजह रही है। हाल ही में पहलगाम हमले में आतंकियों ने केवल पुरुषों को ही शिकार बनाया था। ऐसे में सेना ने यह नाम महिलाओं को समर्पित किया है।

ऑपरेशन सिंदूर में अजित डोभाल की क्‍या है भूमिका

भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर पूरा देश खुश है। हर कोई सेना की सराहना कर रहा है। वहीं, बुधवार सुबह हुई कैबिनेट मीटिंग में भी PM मोदी ने ऑपरेशन के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, ये नया भारत है। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। ये तो होना ही था। इस पूरे ऑपरेशन में NSA अजीत डोभाल की अहम भूमिका रही। ऑपरेशन में तीनों सेनाओं और खुफिया एजेंसियों के बीच तालमेल बनाने में डोभाल की मुख्‍य भूमिका है। 

NSA अजीत डोभाल 2014 से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्‍मेदारी संभाल रहे है। इससे पहले वे रॉ एजेंट के तौर पर पाकिस्तान समेत कई देशों में मिशन पर रह चुके हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कैसे NSA अजित डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के अलावा उरी और पुलवामा आतंकी हमलों का बदला लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पाकिस्तान में 7 साल रॉ एजेंट रहे डोभाल

अजित डोभाल एक भारतीय नौकरशाह है। उन्‍होने करीब 7 साल तक पाकिस्तान में रॉ एजेंट के रुप में काम किया हैं। 2014 से वह भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर है। बता दें कि, NSA अजित डोभाल आपॅरेशन सिंदूर के अलावा उरी और पुलवामा जैसे हमलों के बाद हुए एयर और सर्जिकल स्ट्राइक में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने सेना और खुफिया एजेंसियों के बीच तालमेल बैठाकर आतंकियों के लॉन्च पैड्स और ट्रैनिंग ठिकानों को निशाना बनवाया। ये डोभाल की सही रणनीति का ही कमाल था कि भारत ने लगातार तीसरी बार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों का खात्‍मा किया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय...
spot_img

Latest Stories

हर तरफ छाया Shweta Tiwari का साड़ी लुक, दिलकश अदाओं पर फैंस हो गए लट्टू

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी...

मूंग दाल की खिचड़ी गर्मियों के लिए बेस्ट, जानें बनाने का तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों के मौसम में हल्का,...

₹10 का नोट बना लाखों का सौदा! पीएम Narendra Modi के ‘झालमुड़ी मोमेंट’ ने मचाई सनसनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री...

Nirmala Sitharaman का अलर्ट: Mythos AI से बैंकिंग सिस्टम को बड़ा खतरा, हाई लेवल मीटिंग में जताई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Nirmala Sitharaman ने देश के बैंकिंग...

ब्लैक जैकेट में Nora Fatehi ने ढाया कहर, फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵