back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार की बड़ी घोषणा, राज्य पुलिस भर्ती में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण; इसके अलावा….

Hariyana Govt. हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए यह बहुत ही बढ़िया घोषणा की है। वहीं हाल में ही संसद में भी अग्निवीरों का मुद्दा उठा था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि अग्निवीरों को राज्य पुलिस और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रुप सी की भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। वहीं हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी के पदों में भर्ती के लिए अग्निवीरों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। इसके अलावा जो अग्निवीर अपनी चार साल की नौकरी पूरी करने के बाद अगर अपना खुद का कोई काम शुरू करना चाहेगा तो उसे काम शुरू करने के लिए हरियाणा सरकार 5 लाख तक बिना किसी ब्याज के लोन देगी।

हाल में ही संसद में भी अग्निवीरों का मुद्दा उठा था

हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए यह बहुत ही बढ़िया घोषणा की है। वहीं हाल में ही संसद में भी अग्निवीरों का मुद्दा उठा था। लोकसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि वह अग्निवीर के परिवार के साथ मुलाकात कर चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने अग्निवीरों को यूज एंड थ्रो मजदूर बता डाला था। अग्निवीरों में इस योजना को लेकर भय है। राहुल गांधी ने आगे कहा था कि मोदी जी अग्निवीर के जवान को शहीद नहीं मानते हैं। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि अग्निवीर योजना को 158 संगठनों के सुझाव के बाद ही शुरू किया गया था। 

पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में 10 प्रतिशत आरक्षण

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि अग्निवीरों को लेकर अभी तक सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के चीफ ने पूर्व अग्निवीरों के लिए अपनी फाॅर्स में आरक्षण का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। वहीं पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में आयु सीमा और फिजिकल टेस्ट में भी छूट दी जाएगी। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की डीजी नीना सिंह ने जानकारी दी थी कि पूर्व अग्निवीरों को पहले बैच में आयु सीमा में 5 साल और दूसरे बैच में आयु सीमा में पूर्व अग्निवीरों को 3 साल की छूट दी जाएगी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फरीदाबाद में दरिंदगी, लिफ्ट के बहाने महिला से चलती कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका आई गंभीर चोटें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵