नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की उनके बिहार के घर में बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के अंतगर्त आने वाले गांव में उनके घर में कर दी गई। वे इस घर में अकेले रहते थे। वहीं बिहार सरकार ने इस हत्या की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है। इंडिया गठबंधन ने इस हत्याकांड को लेकर बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए, इसे जंगलराज बताया है।
जिसके बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी विकाशील इंसान पार्टी(VIP) बनाई
मुकेश सहनी की मुंबई में एक कंपनी है, जिसका नाम मुकेश फिल्म वर्क्स प्राईवेट लिमिटेड है। इस कंपनी का फिल्मों और टीवी के सेट डिजाइनिंग का काम है। मुकेश सहनी ने इस कंपनी के साथ साथं राजनीति में भी प्रवेश किया था। जिसके लिए उन्होंने मुंबई से आकर बिहार में विकाशील इंसान पार्टी(VIP) बनायी। बता दें कि मुकेश साहनी एक युवा राजनेता हैं, उनका जन्म 31 मार्च 1981 को हुआ था।
मुकेश साहनी मल्लाह या निषाद जाति से संबंध रखते हैं, बिहार की कुल आबादी में इस समाज(निषाद जाति) की छह प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह निषाद समाज के बड़े नेता हैं। उन्होंने निषाद विकास संघ से वर्ष 2016 में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान से निषाद आरक्षण महारैली के माध्यम से अपनी शक्ति दिखाई थी। उन्हें खुद भी अपनी शक्ति का एहसास इस महारैली के बाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी विकाशील इंसान पार्टी(VIP) बनाई।
तेजस्वी यादव के साथ हेलिकॉप्टर में मछली खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था
मुकेश सहनी ने अपना पहला चुनाव बिहार की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से लड़ा था। जिसमे उन्हें जीत हासिल हुई थी। जिसके बार नीतीशसरकार ने उन्हें अपने मंत्रीमंडल में जगह दी थी। उन्हें बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री का पदभार सौंपा गया था। लेकिन मुकेश सहनी की नीतीश सरकार से मांग थी कि निषादों को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। जब उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई तो वह नीतीश का साथ छोड़कर विपक्ष के समर्थन में चले गए थे।
मुकेश सहनी की पार्टी विकाशील इंसान पार्टी(VIP) ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर वर्ष 2024 और वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उन्हें गठबंधन के तहत तीन सीटें मिली थी, लेकिन वह और उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पायी। बता दें कि ये वही मुकेश सहनी हैं, जिनका तेजस्वी यादव के साथ हेलिकॉप्टर में मछली खाते हुए वीडियो वायरल हो गया था। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in





