नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स की सेवा बुधवार सुबह अचानक डाउन हो गई। इससे दुनिया भर के यूजर्स प्रभावित रहे और कई लोगों ने इससे संबंधित पोस्ट भी किए।
वैश्विक स्तर पर डाउन होने की 30000 रिपोर्ट दर्ज की गई
Downdetector.com के अनुसार वैश्विक स्तर पर इसके डाउन होने की 30,000 रिपोर्ट दर्ज की गई। भारत में 1,100 लोगों से अधिक ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
दरअसल लोग इस दौरान अपने अकाउंट पर पोस्ट नहीं देख पा रहे थे। रिफ्रेश करने पर Something went wrong लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही Try reloading का संदेश लिखा हुआ आ रहा था।
कनाडा में 3300 तो यूके में 1600 रिपोर्ट हुई दर्ज
Downdetector के अनुसार कनाडा में 3300, यूके में 1600 रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। लेकिन आउटेज का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। साइट के अनुसार 70 प्रतिशत लोगों को एप में समस्याएं हुई, 27 प्रतिशत लोगों को एप में वेब एक्सेस करने में समस्या हुई, 3 प्रतिशत को उनके सर्वर एक्शन में समस्या हुई।
दुनिया भर में एक्स के 33 करोड़ यूजर्स हैं
गौरतलब है, कि दुनिया भर में एक्स के करीब 33 करोड़ यूजर्स हैं। अमेरिका में 9.5, भारत में 2.7 करोड़ यूजर्स हैं। हालांकि कंपनी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यूजर्स को नहीं बताया गया है कि यह समस्या क्यों आती है
यूजर्स को भी इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है कि आखिर किस कारण से यह आउटेज हुआ है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की समस्या हो चुकी है। यह टेक्नीकल प्रॉब्लम, सर्वर ओवरलोड होने के कारण हो जाती है। सर्वर अपडेट नहीं होने पर भी इस तरह की समस्या आती है। इससे पहले भी यूजर्स के इसी तरह की समस्याएं कई बार आ चुकी हैं। लेकिन अक्सर यह कुछ समय में ठीक हो जाती है।





