नई दिल्ली, रफ्तार। दुनिया की दिग्गज माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्वीटर) की कमान जबसे Elon Musk के हाथों में आई है, तब से इसमें नए-नए फीचर्स जुड़ते जा रहे हैं। साथ ही इसकी नीतियों में लगातार बदलाव किया जा रहा है। अब ‘एक्स’ ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए यूजर्स को बेवसाइट पर एडल्ट कंटेंट पोस्ट करने की सुविधा दे दी है। इसके साथ ही अब यूजर्स के लाइक्स प्राइवेट कर दिए गए हैं। यानी अब यूजर्स जिस पोस्ट को लाइक करेंगे वो सिर्फ उन्हें और पोस्ट करने वाले होस्ट को दिखेगा।
पहले क्या थी पॉलिसी?
दरअसल पहले ट्वीटर पर हिंसक स्पीच, सेंसिटिव मीडिया, थ्रेट्स, एडल्ट पोस्ट नहीं डाले जा सकते थे। ऐसा करने वाले यूजर्स के ट्वीटर अकाउंट को बंद कर दिया जाता था। अब इन रूल्स को ट्वीटर की नई पॉलिसी रिप्लेस कर रही है
इसकी जानकारी x सेफ्टी के ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट करके दी गई। जिसमें बताया गया कि कंपनी ने एडल्ट कंटेंट और वायलेंट कंटेंट पॉलिसी लॉन्च की है। जिसमें इन सेक्टर्स के संबंध में कंपनी के नियमों में ज्यादा स्पष्टता और ट्रांसपेरेंसी लाइ जा सके।
यूजर्स अब एडल्ट कंटेंट कर सकेंगे पोस्ट
X पर अब यूजर्स एडल्ट कंटेंट को पोस्ट कर पाएंगे। इन पोस्टों को एक्स अलग से लेबल करेगा। यूजर्स इस प्रकार के फोटो को अपने बैनर या प्रोफाइल फोटो पर पोस्ट नहीं कर सकते। एक्स की नई नीति के मुताबिक यूजर्स को इस प्रकार के कंटेंट को पोस्ट करने से पहले सेंसिटिव मार्क करना अनिवार्य है।
Likes को किया प्राइवेट
X ने अपनी नई पॉलिसी में लाइक्स को प्राइवेट कर दिया है। गौरतलब है कि ट्वीटर के समय से ही लाइक्स एक महत्वपूर्ण फीचर रहा है। जिसके माध्यम से लोग पोस्ट पर अपनी सहमति दर्ज कराते थे। हालांकि ये पहले प्राइवेट नहीं थे। जिसकी वजह से कभी-कभी अपनी पसंद के अन्य पोस्टों को लाइक नहीं करते थे। अब एक्स की नई पॉलिसी में लाइक्स को प्राइवेट करके यूजर्स की प्राइवेसी को सिक्योर करने का काम किया गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





