नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोगों को एक बार फिर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे वाट्सऐप, इंस्टाग्राम, एक्स और टेलिग्राम चलाने में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही पूरे भारत में जियो यूजर्स को एक बड़े नेटवर्क आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। साथ में कई प्रमुख शहरों में गूगल और यूटयूब में समस्या देखने को मिली है।
कई इलाकों में Jio की सर्विस हुई ठप
आउटेज को मॉनिटर करने वाली एक साइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार भारत के कई इलाकों में Jio की सर्विस ठप हो गई है। इसके कारण करीब 3000 से ज्यादा यूजर्स ने ऐप्स के डाउन होने की शिकायत की है। यूजर्स को सबसे ज्यादा दिक्कत एक्स और स्नैपचैट चलाने में आ रही हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जियो के साथ होने वाली यह समस्या दोपहर करीब 1.30 के आस-पास की बताई जा रहीं है।
लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर रहें परेशानी जाहिर
इसमें सिर्फ जियो सिम यूज करने वाले यूजर्स को ही समस्या नहीं हो रही बल्कि जियोफाइबर में भी समस्याओं को रिपोर्ट किया गया है। इसके साथ ही एक्स पर #JioDown और #InternetOutage ट्रेंड हो रहा था। यूजर्स लगातार अपनी इन समस्याओं का अपडेट देने के लिए Jio के आधिकारिक अकाउंट को टैग कर रहें है। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परेशानी जाहिर कर रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





