back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Apple iPhone बनाने वाली कंपनी पर लगा शादीशुदा औरतों को काम न देने का आरोप, अब कंपनी को देनी पड़ी सफाई

Foxconn: फॉक्सकॉन कंपनी एप्पल आईफोन बनाती है। फॉक्सकॉन कंपनी ने सरकार को बताया कि उनकी कंपनी में नए कर्मचारियों में से 25 प्रतिशत महिलाएं शादीशुदा हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। श्रम व रोजगार मंत्रालय ने मीडिया में चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए फॉक्सकॉन इंडिया के एप्पल आईफोन संयंत्र में शादीशुदा महिलाओं को नौकरी न देने के मुद्दे पर तमिलनाडु के श्रम विभाग से 26 जून 2024 को रिपोर्ट पेश करने को कहा था। जिसके बाद फॉक्सकॉन कंपनी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए अपनी सफाई दी है।

कंपनी में नए कर्मचारियों में से 25 प्रतिशत महिलाएं शादीशुदा हैं

बता दें कि फॉक्सकॉन कंपनी एप्पल आईफोन बनाती है। फॉक्सकॉन कंपनी ने सरकार को बताया कि उनकी कंपनी में नए कर्मचारियों में से 25 प्रतिशत महिलाएं शादीशुदा हैं। फॉक्सकॉन कंपनी ने कहा कि धातु (आभूषण आदि) पहनना सुरक्षा का मुद्दा है, न कि किसी तरह के भेदभाव का। फॉक्सकॉन कंपनी का मानना है कि इस तरह का आरोप लगाने वाले लोग वो ही हो सकते हैं जिन्हे नौकरी में नहीं रखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फॉक्सकॉन कंपनी का कहना है कि इस तरह की खबरें भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को बदनाम करती है। 

कारखाने में कार्य करते वक्त किसी भी तरह की धातु पहनने की अनुमति नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फॉक्सकॉन कंपनी ने सरकार को अपनी सफाई में कहा है कि हिन्दू शादीशुदा महिलाओं के साथ आभूषण पहनने के कारण भेदभाव करने की बात पूरी तरह से गलत है। कंपनी ने कहा कि कारखाने में किसी भी तरह का धातु पहनना एक सुरक्षा का मुद्दा है। जिसको सरकार और उद्योग दोनों भली भांति समझता है। जानकारी के अनुसार फॉक्सकॉन के कारखाने में सुरक्षा कारणों की वजह से किसी भी तरह के धातु को पहनने की अनुमति नहीं है। चाहे इसको पहनने वाला कोई पुरुष हो या महिला सबके लिए एक नियम है। कंपनी के नियम हर धर्म के लोगों के लिए सामान हैं चाहे वो हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख आदि किसी भी धर्म से क्यों न हो, उन्हें कारखाने में कार्य करते वक्त किसी भी तरह की धातु पहनने की अनुमति नहीं होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कैश नहीं, कूपन से मिलेगा फायदा: Tamil Nadu में M. K. Stalin का बड़ा ऐलान, महिलाओं को ₹8,000 में खरीदें अपनी पसंद का सामान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tamil Nadu में चुनावी माहौल के बीच सत्ताधारी Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵