नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस बार मॉनसून ने 8 जुलाई से पहले ही पूरे देश में दस्तक दे दी थी। जिससे देश के कई राज्यों में जुलाई के पहले हफ्ते में ही बाढ़ आना शुरू हो गई है। भारी बारिश के कारण बाढ़ से असम, बिहार, महाराष्ट्रउत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अभी तो शुरुआत है, आगे भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं। ,
असम में अभी बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है
जानकारी के अनुसार असम में अभी बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन असम में इसके कारण 27 जिलों के 19 लाख लोगों पर असर पड़ा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार असम और इसके पड़ोसी राज्य में एक चक्रवाती परिसंचरण का खतरा बना हुआ है। जिसके कारण असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के कई इलाकों में बिजली गिरने और आंधी आने की संभावना है।
जोशीमठ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी टूट कर गिर गई
वहीं उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के नानक सागर डैम में जलस्तर का खतरा बढ़ने की वहज से पानी खोल दिया गया है। अब नानक सागर डैम के इस पानी से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुरा असर पड़ सकता है। वहीं जोशीमठ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी टूट कर गिर गई है। जिसके कारण जोशीमठ इलाके में संचार व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। इसका बुरा असर यात्रियों पर पड़ा है, वे टूटी पहाड़ी के दोनों तरफ के मार्गों में फंस गए हैं।
उत्तराखंड में बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से काफी नुकसान हुआ है
उत्तराखंड में बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से काफी नुकसान हुआ है। वहीं अल्मोड़ा में रामनगर-रानीखेत मार्ग पर पुल टूट गया है। यह पुल मोहान के नजदीक था। इसके कारण लोगों का अन्य गांवो और शहरों से संपर्क टूट गया है लोगों को अपने काम के लिए और बच्चों को स्कूल के लिए नदी के तेज बहाव से होकर जाना पड़ रहा है।
महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ से बुरा हाल
इसी तरह महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश औरउत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ से बुरा हाल है। अभी तो मॉनसून की शुरुआत हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी तेज बारिश होते रहेगी। जिससे बाढ़ की संभावना बनी रहेगी। इन सभी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





