back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mysterious Hill Station: मानसून में घूम लें उत्तराखंड का रहस्यमयी हिल स्टेशन, इस जगह को कहते है परियों का देश

मानसून का सीजन शुरू हो चुका है इस समय आप उत्तराखंड का हिल स्टेशन घूमने जा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मानसून का सीजन शुरू हो चुका है इस समय आप उत्तराखंड का हिल स्टेशन घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको एक रहस्यमई हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जिसे परियों का देश कहा जाता है। पारियों के बारे में आपने दादी या नानी की कहानियों में ही सुना होगा। भारत देश में एक ऐसी जगह है जहां पर आप परियों को देख सकते हैं। मानसून के मौसम में आप अपनी फैमिली के साथ उत्तराखंड के इस रहस्यमई हिल स्टेशन पर परियों को देखने जा सकते हैं। इस सीजन में उत्तराखंड की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर जाती है।

खैट पर्वत है परियों का देश

उत्तराखंड का एक छोटा सा हिल स्टेशन जहां पर परियों का देश बसा हुआ है। आप मानसून के समय में फैमिली के साथ वीकेंड पर इस जगह पर इंजॉय कर सकते हैं। परियों का देश खैट पर्वत है यह गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। यह खैट पर्वत समुद्र तल से 10000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मानसून के समय यह पर्वत किसी जन्नत से कम नहीं लगता।

कैसे जाएं उत्तराखंड के खैट पर्वत

खैट पर्वत पर जाने के लिए आप ऋषिकेश से उत्तराखंड गढ़वाल जिले में पहुंच जाइए। इसके बाद यहां से सड़क मार्ग से फेगुलीपट्टी के थात गांव तक जाना होगा। यहां पहुंचने के बाद आप थात गांव के पास ही गुम्बदाकार पर्वत है, जिसे खैट पर्वत कहते हैं। इस गांव की खूबसूरती देखने लायक होती है।

स्थानीय लोग बताते है मान्यता

खैट पर्वत के लिए स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर अचानक से ही परियां नजर आती हैं। स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि परियां गांव की रक्षा करती हैं। इतना ही नहीं, इस पर्वत से 5 किमी दूर एक रहस्यमई मंदिर भी है जहां पर परियों को पूजा की जाती है। 

यहां रहने के कुछ नियम

इस जगह पर रहने के लिए कुछ नियम लागू होते हैं। यहां पर रहने वाली परियों को चटकीला रंग, तेज संगीत और शोर-शराबा पसंद नहीं है इसलिए यहां पर इन सभी चीजों पर रोक लगाई गई है। इस जगह पर जो पर्यटक घूमने आते हैं स्थानीय लोग उन्हें शोर-शराबा करने से मना करते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...