नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उमस भरी गर्मी अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। मानसून की वजह से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। ऐसे में आप मानसून के आते ही जुलाई के महीने में फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। मानसून में मौसम सुहावना हो जाता है, इस दौरान ट्रिप का एक अलग ही मजा होता है।ऐसी कई जगहें है जहां पर मौसम सुहाना होने के साथ-साथ मनमोहन भी होता है।
केरल
जुलाई के मौसम में हल्की गर्मी रहती है, लेकिन मानसून के आने से राहत मिल जाती है। केरल में मानसून के समय में मौसम देखने लायक होता है। यहां का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। इसके अलावा केरल में घूमने की जगह अल्लेपी, मुन्नार, पेरियार, पोनमुडी बेस्ट है।
महाराष्ट्र के हिल स्टेशन
महाराष्ट्र में भी कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां पर आप मानसून के समय में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन जगहों का मौसम बेहद सुहावना होता है, जो देखने में खूबसूरत लगता है। महाराष्ट्र में घूमने के लिए हिल स्टेशन, अंबोली, लोनावाला, माथेरान, पंचगनी, अलीबाग बेस्ट जगहें हैं।
कर्नाटक
जुलाई के महीने में मानसून की शुरुआत में कर्नाटक का हिल स्टेशन कुर्ग बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां का नजारा मनमोहन होता है। इसके अलावा यहां पर आप कई तरह की एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। कुर्ग को मिनी स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।
राजस्थान
मानसून की शुरुआत में जुलाई के महीने में आप राजस्थान घूमने का मजा ले सकते हैं। राजस्थान में आप जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, पुष्कर, माउंट आबू और बूंदी जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। मानसून के मौके पर यहां का नजारा देखने लायक होता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





