back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Noida: ऑफिस में बॉडी शेमिंग और मानसिक यातना से परेशान महिला बैंककर्मी ने की आत्महत्या

नोएडा में एक महिला बैंककर्मी ने ऑफिस में परेशान किए जाने पर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एक बैंक में काम करने वाली महिला ने ऑफिस में बॉडी शेमिंग होने और मानसिक यातना से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया। मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी शिवानी त्यागी के रूप में हुई है। वो नोएडा में स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा में रिलेशनशिप मैनेजर थीं। पिछले शुक्रवार को उन्होंने अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर लिया। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि- ऐसा लगता है कि उन्हें उनके कार्यस्थल पर धमकाया और परेशान किया जा रहा था। इसके अलावा उनकी बॉडी शेमिंग की जाती थी।

सुसाइड नोट हुआ बरामद

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें 5 लोगों पर अपमान करने का आरोप लगाया गया है और उनके लिए मौत की सजा मांगी गई है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि उन्होंने कभी इस संबंध में जानकारी घर पर नहीं दी। अपने आखिरी समय में शिवानी ने परिवार को ऑफिस में होने वाले अपमान के बारे में बताया।

बार-बार किया जाता था परेशान

 

वहीं शिवानी के भाई गौरव त्यागी ने एक महिला सहकर्मी के बारे में बताया जो उनपर अक्सर टिप्पणी करती रहती थी। वो महिला शिवानी के ड्रेसिंग सेंस, उनके खाने की आदतों और उसके बोलने के तरीके पर बार-बार परेशान करती रहती थी। कार्यस्थल पर शिवानी को अलग-अलग नामों से बुलाया जाता था। लोग उसे लगातार शर्मिंदा करते रहते थे।

एक महिला सहकर्मी ने किया था हमला

शिवानी के भाई ने ये भी आरोप लगाया कि एक महिला सहकर्मी ने उनकी बहन पर हमला किया था। जिसके बाद शिवानी ने उसे थप्पड़ मार दिया था। भाई ने दावा किया है कि शिवानी ने कई बार इस्तीफा देने की कोशिश की लेकिन हर बार कंपनी ने इसे अस्वीकार कर दिया। परिवार का दावा है कि थप्पड़ वाली घटना के बाद कंपनी ने शिवानी को बर्खास्तगी का नोटिस दिया था। परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि शिवानी ने कई बार इस संबंध में शिकायत की लेकिन किसी ने इसपर कार्रवाई नहीं की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का पर्दाफाश, STF ने करोड़ों की विदेशी मुद्रा और डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट की जब्त

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में कई देशों के फर्जी दूतावास चलाए जाने का...
spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵