back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shambhu Border : शंभू बॉर्डर पर किसानों से बातचीत के लिए SC ने बनाई कमेटी, कहा- राजनीतिक दलों से रहें दूर

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवाब सिंह की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाई है। जो शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाया है। जिसमें कोर्ट ने प्रदर्शन कर रहे किसानों की शिकायतों के निवारण के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवाब सिंह करेंगे। न्यायालय ने समिति को एक सप्ताह के अंदर बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने ये भी कहा कि वो शंभू बॉर्डर जाकर उसे खुलवाने के लिए किसानों से बातचीत करें। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने किसानों को भी नसीहत दी कि वो मुद्दे का राजनीतिकरण ना करें और गैरवाजिब मांग नहीं करें।

सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी को किसानों से जाकर मिलने कही बात

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि वो कमेटी जाकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलें और उनसे अनुरोध करें कि वो अपने ट्रैक्टर्स को सड़कों से हटा लें। सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि किसानों की समस्याओं को सही ढंग से सुना जाएगा तो वो भी कमेटी की बात सुनेंगे और अपने ट्रैक्टर्स को हटा लेंगे। इससे लोगों को परेशानियों से निजात मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान किसानों को भी चेतावनी दी है कि वो राजनीतिक दलों से दूरी बनाकर रखें। 

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि पंजाब और हरियाणा राज्यों में कृषि समुदायों की एक बड़ी आबादी है। जो गरीबी रेखा से नीचे रहती है। ये लोग सहानुभूति के पात्र हैं। हमें इनके मुद्दों पर ध्यान देना चाहिये।

12 अगस्त को SC ने पंजाब सरकार को दिया था आदेश

गौरतलब है कि 12 अगस्त को देश की शीर्ष अदालत ने पंजाब सरकार से कहा था कि 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से सड़कों से ट्रैक्टर और ट्रॉलियों को हटाने के लिए राजी करें। अदालत ने इस दौरान सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था राजमार्ग पार्किंग स्थल नहीं है।

MSP को लेकर किसान कर रहे प्रदर्शन

बता दें कि, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर पंजाब के किसानों के द्वारा फरवरी 2024 से आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब के किसानों को हरियाणा के थ्रू दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर स्थित शंभू बॉर्डर को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया था। नेशनल हाईवे बंद हो जाने के चलते लोगों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है। जिससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

31 अगस्त को किसान आंदोलन के हुए थे 200 दिन

 31 अगस्त को शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर किसान बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर बड़े प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर किसान नेता हरियाणा में पंचायत लगाने की भी बात कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी डॉक्टरों ने किसान नेता डल्‍लेवाल को मेडिकल हेल्‍प देने से इनकार किया, किसानों पर लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पिछले 58 दिनों से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं। पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵