back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmers Protest Traffic Advisory: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्ते सील

Farmers Protest, Delhi Traffic Police Advisory: किसान आंदोलन 2.0 का आज यानी बुधवार को दूसरा दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे किसान दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। किसान आंदोलन 2.0 का आज यानी बुधवार को दूसरा दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे किसान दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे। इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, टिकरी बॉर्डर के एक किलोमीटर के इलाके को सील किया गया है। झरोड़ा बॉर्डर एवं ढांसा बॉर्डर के पास के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

रूट डायवर्जन

दिल्ली से बहादुरगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम की ओर जाना चाहते हैं तो नजफगढ़-नांगलोई रोड, नजफगढ़-दौराला रोड और नजफगढ़-चावला रोड से हरियाणा में एंट्री करने की सलाह दी जाती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर यातायात की जानकारी दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट में दिल्ली से हरियाणा जाने के लिए सभी वैकल्पिक सड़कों की जानकारी दी है।

टिकरी बॉर्डर वाले सभी रास्ते बंद

दिल्ली पुलिस में टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रास्ते बंद किए गए हैं। एक किलोमीटर पहले रास्ते को पूरी तरीके से सील किया है। किसी वाहन को टिकरी बॉर्डर की तरफ जाने की इजाजत पुलिस नहीं दे रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से बंद होने पर गाजीपुर बॉर्डर पर ऑफिस जाने के समय भारी जाम की स्थिति है। गाजीपुर फ्लाईओवर पर हर लेन में पुलिस है। इसका सीधा असर दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर बढ़ रहा है।

ये सीमाएं की गईं सील

टिकरी, सिंघु और झारोदा में हरियाणा के साथ दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के साथ लगने वाली चिल्ला और गाजीपुर सीमाएं भी सील की गईं हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर बैरिकेड्स, लोहे की कीलें और कंक्रीट के बैरिकेड्ट लगाए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से दिल्ली से बाहर निकलने के लिए लोनी, औचंदी, जोंती, पियाउ मनियारी और सफियाबाद के ट्रांजिट प्वाइंटस के इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

100 प्रदर्शनकारी हुए थे जख्मी

किसान संगठनों ने कल रात आंदोलन को विराम देने के बाद कहा कि बुधवार सुबह फिर वह दिल्ली के लिए आगे बढ़ेंगे। कहा, यह हमारे सब्र की जीत है। किसानों के मुताबिक मंगलवार को 100 प्रदर्शनकारी जख्मी हुए थे।

बदतर होगी ट्रैफिक की स्थिति

आगामी दिनों में दिल्ली में खास कर 100 से अधिक चेक प्वाइंटों पर ट्रैफिक की स्थिति और खराब होने की आशंका है। इस बीच दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर-1095, 9971009001 और 9643322904 जारी किए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...