back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmers Protest: हरियाणा-पंजाब की सीमाओं पर दिनभर रहा तनाव, किसानों ने शंभू व खनौरी में बेरीकेड तोड़े, कई घायल

Farmers Protest: पंजाब के दो किसान संगठनों की अपील पर मंगलवार को किसानों ने दिल्ली कूच का प्रयास करने को लेकर हरियाणा व पंजाब की सीमाओं पर दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही।

चंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब के दो किसान संगठनों की अपील पर मंगलवार को किसानों ने दिल्ली कूच का प्रयास करने को लेकर हरियाणा व पंजाब की सीमाओं पर दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारी किसानों ने जहां अंबाला में शंभू, कैथल में खनौरी, जींद में दाता सिंह वाला तथा सिरसा में डबवाली बार्डर पर बैरीकेडिंग तोडक़र आगे बढऩे का प्रयास किया, वहीं पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। सबसे ज्यादा तनाव अंबाला के शंभू बार्डर पर रहा।

चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक में कोई फैसला नहीं

किसान संगठनों के सोमवार की रात चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक में कोई फैसला न होने पर मंगलवार की सुबह किसानों ने बाॅर्डर पर धावा बोल दिया। अंबाला के निकट शंभू बार्डर पर पुलिस की गई पांच स्तरीय सुरक्षा के कारण किसान वहां रुके रहे लेकिन दोपहर के समय किसानों ने पुलिस प्रबंधों को चुनौती देते हुए एक बैरीकेड तोड़ दिया। किसान अपने साथ जेसीबी मशीनें, हाईड्रा व ट्रैक्टर लेकर आए हुए थे।

पुलिस ने किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

पुलिस ने उग्र किसानों को तितर बितर के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस पर भी जब किसान नहीं रुके तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए लाठीचार्ज भी किया। इससे किसान खेतों के रास्ते बैरीकेड लांघने की कोशिश करते हुए नजर आए। पुलिस व किसानों के बीच हुई झड़प के दौरान दो पत्रकारों समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

किसानों ने आज दो बार बैरीकेड तोडक़र आगे बढऩे का प्रयास किया

इस बीच कैथल के निकट खनौरी में भी किसानों ने आज दो बार बैरीकेड तोडक़र आगे बढऩे का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले व वाटर कैनन की मदद से उन्हें रोक लिया। जींद के दाता सिंह वाला बाॅर्डर पर किसानों व पुलिस के बीच तीन घंटे तक जमकर झड़प हुई। पुलिस ने किसानों पर जमकर लाठियां भांजी।

आंदोलनकारी किसानों ने डबवाली बाॅर्डर को पार करने का प्रयास किया

उधर, सिरसा में भी आंदोलनकारी किसानों ने डबवाली बाॅर्डर को पार करने का प्रयास किया। इस बीच हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शंभू, खनौरी व डबवाली में कुछ उपद्रवियों ने बैरीकेड तोडक़र आगे बढ़ऩे का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक लगातार फील्ड अधिकारियों से इस बारे में रिपोर्ट ले रहे हैं। बहरहाल स्थिति नियंत्रण में है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...