Farmers Protest: चंडीगढ़ में आज शाम किसान संगठनों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ होगी तीसरे दौर की वार्ता

Punjab News: पंजाब के किसान संगठनों की गुरुवार शाम 5 बजे चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता होगी।
Arjun Munda and Piyush Goyal
Arjun Munda and Piyush Goyalraftaar.in

चंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब के किसान संगठनों की गुरुवार शाम 5 बजे चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता होगी। इस वार्ता में किसान संगठनों और सरकार के बीच सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार की तरफ से इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल तथा नित्यानंद रॉय शामिल होंगे। इसके अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री और अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक ट्रेन रोकने तथा टोल फ्री करने का भी ऐलान किया

इस बीच पंजाब के कई किसान संगठनों ने आज दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक ट्रेन रोकने तथा टोल फ्री करने का भी ऐलान किया है। पंजाब के किसान संगठन अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा आदि शहरों में ट्रेन रोकने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी मुख्य मार्गों पर टोल फ्री करवाए जाएंगे।

इस बैठक में बीकेयू हरियाणा द्वारा आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा

अभी तक इस आंदोलन से दूर हरियाणा के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भी आज बैठक आहूत की है। इस बैठक में बीकेयू हरियाणा द्वारा आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

मामले को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार है

पंजाब के किसानो का शंभू बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। बीते दिन किसानो ने पंजाब - हरियाणा की सीमाओं पर आगे बढ़ने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने किसानो के पिछले आंदोलन से सबक लेते हुए सुरक्षा की पूरी तैयारी कर रखी है। उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। किसानो ने रबर बुलेट से फायरिंग की तो पुलिस ने जवाब में ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। मामले को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार है। आज दिन गुरुवार शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्री की टीम पंजाब में किसानो के साथ तीसरे दौर की बातचीत करेंगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in