back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डोनाल्ड ट्रंप के नाम का फर्जी आधार कार्ड बना शरद पवार के पोते पर भारी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रोहित पवार पर डोनाल्ड ट्रंप के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में FIR दर्ज हुई है। BJP ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने और इसका खुलासा करने के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP – शरद गुट) के नेता और विधायक रोहित पवार (शरद पवार के पोते) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शिकायत पर मुंबई के दक्षिण साइबर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

विधायक रोहित पवार ने 16 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा करते हुए सनसनी फैलाई थी कि उन्होंने एक फर्जी वेबसाइट और फर्जी कागजातों के जरिए डोनाल्ड ट्रंप के नाम का आधार कार्ड बनवाया है।

रोहित पवार ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा फर्जीवाड़ा करने वाली प्रक्रिया की खामियों को उजागर करने के लिए किया, और यह साबित करने की कोशिश की कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान वोट चोरी और मतदाता हेरफेर के उनके आरोप सही थे। आरोप है कि एक फर्जी वेबसाइट और गलत कागजातों का इस्तेमाल करके यह आधार कार्ड बनवाया गया था।

 रोहित पवार की सफाई: “सिर्फ खामियां उजागर की”

एफआईआर दर्ज होने के बाद रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए आरोपों को खारिज किया और अपने काम को सही ठहराया। मैंने केवल खामियां उजागर की थी। इस तरह से फर्जी मतदाता कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। मैंने किसी का नुकसान नहीं किया है। मेरे खिलाफ बिना किसी वजह से मामला दर्ज कराया गया है।

रोहित पवार ने इस ‘प्रयोग’ को अपने उन दावों को साबित करने के लिए किया था, जिसमें उन्होंने 2019 और 2024 के चुनावों के बीच मतदाताओं के आंकड़ों में व्यापक हेरफेर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2019 और 2024 के बीच 32 लाख नए मतदाता जुड़े, जबकि 2024 के लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनावों के बीच केवल छह महीनों में यह संख्या बढ़कर 48 लाख हो गई।

पुलिस जांच जारी

मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फर्जी आधार कार्ड बनाने में कौन-कौन शामिल था और इस फर्जीवाड़े के लिए किन तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: सप्ताह के पहले दिन जबरदस्त तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 76 हजार पार, Nifty में भी शानदार बढ़त

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में सकारात्मक संकेत...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵