back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजधानी दिल्ली बनी क्राइम का अड्डा, पुरानी रंजिश में ए‍क बार फिर चाकूबाजी, युवक की हुई मौत

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना देखने को मिली है, इस घटना के बाद घायल अवस्था में युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली, जहां देश के प्रमुख नेता सांसद रहते हैं, लेकिन वहां के आए दिन हालात को देखते हुए अब ये कहना गलत नहीं होगा कि, आमजन के लिए अब राजधानी सुरक्षित नहीं रही। हत्या,लूट, रेप, चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम सी होती जा रही है। दिल्ली के कालकाजी के गोविंदपुरी इलाके में देर रात एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते कई बार चाकू से वार किया गया। जहां आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना देखने को मिली है। दरअसल,दिल्ली के कालकाजी के गोविंदपुरी इलाके में देर रात एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते कई बार चाकू से वार किया गया। इस घटना के बाद आनन-फानन में गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, घायल युवक का नाम फरदीन है, जिसके दोस्तों ने पुलिस को कॉल करके इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद घायल साहिल को एम्स अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। 

बता दें कि दिल्ली में इस तरह की यह कोई पहली या इकलौती घटना नहीं है। आए दिन चाकूबाजी जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इससे पहले उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक स्थानीय निवासी ने 2,000 रुपये के कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। यहां एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके बड़े भाई तथा उसके पिता को घटना के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 

अधिकारी ने बताया कि, यह घटना देर रात 12.10 बजे हुई जब फरदीन ने आरोपी आदिल से उससे उधार लिए 2,000 रुपये वापस मांगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, जाफराबाद थाने को चाकू घोंपने की एक घटना के संबंध में सूचना मिली और जेपीसी अस्पताल पहुंचने पर अधिकारियों को पता चला कि, फरदीन को उसके पिता अस्पताल लेकर आए थे और उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पता चला फरदीन और उसका दोस्त जावेद एक गली के पास खड़े थे, तभी आदिल आया जिसने पहले उनसे 2,000 रुपये उधार लिए थे। जब फरदीन ने आदिल से अपने पैसे वापस मांगे तो आदिल कथित तौर पर गुस्सा हो गया। और उसने चाकू निकालकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आदिल का भाई कामिल और उनके पिता शकील भी घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने आदिल को दोनों युवकों पर हमला करने के लिए उकसाया। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi EV Policy: अब दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार अब इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा देने की तैयारी में है।...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵