नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। आज 28 जून दिन शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर 1 की छत का एक हिस्सा नीचे खड़ी कारों पर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापू ने मौके का मुआयना किया और मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। वहीं दमकल विभाग के द्वारा किए जा रहे राहत और बचाव कार्य को अब रोक दिया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने ऐलान किया कि छत के नीचे फंसकर जान गंवाने वाले लोगों को 20 लाख रुपये दिया जाएगा। वहीं घायलों को 3 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं।
राम मोहन नायडू ने कहा कि भारी बारिश की वजह से एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर 1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हादसे की जानकारी मिलते ही हमने तुरंत इमरजेंसी टीम, अग्नि सुरक्षा टीम, सीआईएसएफ और एनडीआरएफ टीमों को भेजा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभिन्न टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने मामले का गहनता से निरीक्षण किया है। ताकि कोई अन्य हताहत ना हो। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया है और गहनता से जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर जो छत गिरी। उसका निर्माण कांग्रेस की सरकार में 2008-09 के दौरान किया गया था। जीएमआर ने इस काम का ठेका निजी ठेकेदारों को दिया था। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना की वजह से टर्मिनल-1 से सभी डिपार्चर वाली फ्लाइट्स सस्पेंड हो गई हैं। चेक इन काउंटर को बंद कर दिया गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





