नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे ने 26 जून 2024 को एक यात्री जो केरल से नई दिल्ली जा रहे थे, लेकिन यात्रा के दौरान उनके ऊपर अपर बर्थ गिरने से मौत हो जाने की मीडिया की खबर को लेकर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। दरअसल ये हादसा पिछले हफ्ते 62 वर्षीय अली खान के साथ हुआ था, जो एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12645) में सफर कर रहे थे।
लेकिन ईलाज के दौरान 62 वर्षीय अली खान की मौत हो जाती है
मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार 62 वर्षीय अली खान लोअर बर्थ पर आराम कर रहे थे, यात्रा के दौरान अपर बर्थ उनके ऊपर गिर जाती है। अपर बर्थ में एक अन्य यात्री बैठा हुआ था। जिसकी वजह से 62 वर्षीय अली खान को गंभीर चोटें आ जाती हैं। जिसके बाद रेलवे तत्परता बरतते हुए उन्हें हैदराबाद में एक अस्पताल में भर्ती करातें हैं, जहां उनकी सर्जरी भी की जाती है, लेकिन ईलाज के दौरान 62 वर्षीय अली खान की मौत हो जाती है।
62 वर्षीय अली खान की मौत खराब अपर बर्थ के कारण नहीं हुई थी
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इतने दिन बीत जाने के बाद भारतीय रेलवे ने इस हादसे को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय रेलवे का कहना है कि 62 वर्षीय अली खान की मौत खराब अपर बर्थ के कारण नहीं हुई थी। रेलवे ने कहा कि उनके अधिकारियों ने उस बर्थ की जांच की है। जिससे पता चला कि अपर बर्थ में बैठे यात्री ने अपर बर्थ को चेन से ठीक से नहीं लॉक किया था। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।
रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान से स्पष्ट किया
इस बात को रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान से स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि “62 वर्षीय अली खान सीट नंबर 57 (लोअर बर्थ) एस6 कोच में सफर कर रहे थे। लेकिन ऊपरी बर्थ में बैठे यात्री ने ऊपरी बर्थ की चेन को ठीक से लॉक नहीं कर रखा था। जिसकी वजह से ऊपरी बर्थ में बैठा यात्री लोअर बर्थ में आराम कर रहे यात्री अली खान के ऊपर बर्थ के साथ गिर गया। जैसे ही रामगुंडम स्टेशन पर शाम 6.34 बजे रेलवे स्टाफ को इस हादसे की सूचना मिली तो स्टेशन मास्टर ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और यात्री को अस्पताल में भर्ती करवाया।”
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





