नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज । आज शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 8 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। दरअसलबारिश के कारण टर्मिनल की छत नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरी। जिसकी वजह से कई लोग छत के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव के लिए दमकल विभाग के 4 फायर टेंडर्स को एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया।
गाड़ियों पर जा गिरे लोहे के बीम
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत का शीट नीचे गिर गया। छत की शीट के साथ उसे सपोर्ट करने वाले लोहे के कुछ बीम सीधे नीचे खड़ी गाड़ियों पर जा गिरे। जिसकी वजह से कई लोग छत के नीचे छत और बीम के नीचे दब गए। इसकी वजह से टर्मिनल क पिक अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में 1 व्यक्ति के मरने की खबर है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता ने जारी किया बयान
दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आज सुबह से हो रही बारिश की वजह से दिल्ली हवाई अड्डा के टर्मिनल 1 के पुराने प्रस्थान प्रांगण में छत का एक हिस्सा सुबह करीब 5 बजे गिर गया। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। आपातकालीन कर्मी प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सा सेवा मुहैया करा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए 6 लोगों में से 1 व्यक्ति को उस कार से बचाया गया है। जिसपर लोहे की बीम गिरी थी। DFS को घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 3 गाड़ियों को हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





