back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Train Accident, Kanchenjunga Express:कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे की आंखों देखी-‘इतनी तेज चीखें की कान फट रहे थे’

West Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग में भीषण रेल हादसा हुआ। इसमें 5 यात्रियों की जान चली गई । जबकि, 20-25 यात्री घायल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग (Train Accident Darjeeling) में मालगाड़ी ने ट्रैक पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस (Kanchanjungha Express) में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 5 यात्रियों की जान जा चुकी है। 20-25 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आपदा विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। बोगियों में फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा। लोगों ने बताया कि गैस कटर मंगवाकरबोगियों को काटकर फंसे यात्रियों को निकाला गया। 

स्थानीय लोगों एवं यात्रियों ने मिलकर कई को निकाला


एक ग्रामीण ने बताया कि वह खेत पर काम कर रहे थे, तभी तेज आवाज सुनाई दी। चीखें इतनी तेज थीं कि कान फटने लगे। वह रेलवे ट्रैक की ओर तेजी से दौड़े तो नजारा देखकर दंग रह गए। फिर कई और स्थानीय लोग वहां पहुंचे। उन लोगों ने अन्य यात्रियों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया।

महिलाएं चीख रहीं थीं, खून से सने थे कपड़े



यात्री ने बताया कि सुबह 9 बज रहा था। वह बोगी में अपनी सीट पर नींद में था। अचानक ट्रेन को तेज झटका लगा और चीख-पुकार मची। मैं बोगी से उतर पीछे की ओर दौड़ा। मैंने देखा कि कुछ महिलाओं के कपड़ों में खून लगा था और वो चीख रही थीं। एक महिला के हाथ में छोटा बच्चा था जो रोए जा रहा था। ट्रेन कबाड़ बन गई थी। बोगियों के बीच देखने पर कई यात्री दबे और गंभीर रूप से घायल मिले।

मेरा सर बोगी से टकराया और पीछे देखा तो यात्रियों की मौत हो चुकी थी


दूसरे एक यात्री ने बताया कि मैं बी-1 कोच में था। सर बोगी से टकराया। मैं बच गया, लेकिन पीछे की बोगी के यात्रियों की मौत हो गई। थोड़ी देर बाद घरवालों का फोन आया। एक अन्य यात्री के अनुसार वह अपनी बोगी से निकलकर पीछे देखा तो एक बोगी दूसरी बोगी पर चढ़ी थी। मंजर इतना भयानक था कि दिल दहल गया। दर्जनों यात्री मलबे में अपनों को ढूंढ रहे थे। चीखें कानों को चीर रही थीं। 


खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

थाईलैंड में भयानक ट्रेन हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। थाईलैंड में बुधवार, 14 जनवरी की सुबह एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजधानी...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...