back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात में भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात BSF के एक अधिकारी और एक जवान की मौत, हीट स्ट्रोक रही वजह

Gujarat: ड्यूटी में तैनात BSF के एक सहायक कमांडेंट और एक हेड कांस्टेबल हीट स्ट्रोक के कारण जीरो लाइन पर गश्त के दौरान अचानक जमीन में गिर गए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात में भीषण गर्मी के कारण पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के एक अफसर और एक जवान की 19 जुलाई 2024 को मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को गुजरात में भारत -पाकिस्तान सीमा पर हरामी नाला क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ने के कारण BSF के एक अधिकारी और एक जवान की गश्त के दौरान मौत हो गई। 

लेकिन इलाज के दौरान दोनों बीएसएफ जवानों की मौत हो गई

जानकारी के अनुसार 19 जुलाई 2024 को गुजरात में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात BSF के एक सहायक कमांडेंट और एक हेड कांस्टेबल को हीट स्ट्रोक और शरीर में पानी की कमी हो जाने के कारण मौत का सामना करना पड़ा। ड्यूटी में तैनात BSF के एक सहायक कमांडेंट और एक हेड कांस्टेबल हीट स्ट्रोक के कारण जीरो लाइन पर गश्त के दौरान अचानक जमीन में गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत भुज के एक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों बीएसएफ जवानों की मौत हो गई। 

जवानों की हीट स्ट्रोक से हुई यह पहली मौत नहीं है

जवानों की हीट स्ट्रोक से हुई यह पहली मौत नहीं है, इससे पहले भी मई के महीने में राजस्थान के जैसलमेर में भीषण गर्मी के कारण एक BSF जवान की मौत हो गयी थी। राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर में ड्यूटी में तैनात BSF जवान की भीषण गर्मी के कारण मई के महीने में मौत हो गई थी। राजस्थान के जैसलमेर में हीट स्ट्रोक के कारण शहीद हुए जवान का नाम अजय कुमार था।

वह BSF की 173वीं वाहिनी के जवान थे। जो कि कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। शहीद जवान अजय कुमार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के निवासी थे। इस तरह की घटना बताती है कि हमारे देश के जवान कितनी विपरीत परिस्थिति में रहकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। वे अपने परिवार से दूर रहकर बॉर्डर में दुश्मनों से हमारी सुरक्षा करते हैं। यहां तक कि वे देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण देने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...