नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सीनियर IFS अधिकारी विनय मोहन क्वात्रा अमेरिका में भारत के अगले राजदूत होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को पहले ही इसकी जानकारी दे दी है। बता दें कि विनय मोहन क्वात्रा इसी महीने विदेश सचिव के पद से रिटायर हुए हैं। अब विदेश मंत्रालय ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
विनय मोहन क्वात्रा को मोदी सरकार काफी पसंद करती हैं
विनय मोहन क्वात्रा को मोदी सरकार काफी पसंद करती हैं। वह अपने कार्यो और अनुभव के कारण केंद्र सरकार के चहेते बने हुए हैं। विनय मोहन क्वात्रा 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। विनय मोहन क्वात्रा इसी महीने विदेश सचिव के पद से रिटायर हुए थे, उनकी जगह विक्रम मिसरी ने 15 जुलाई 2024 को विदेश सचिव का पदभार संभाला है।
विनय मोहन क्वात्रा को 32 वर्षों से भी अधिक का राजनयिक अनुभव
विनय मोहन क्वात्रा को 32 वर्षों से भी अधिक का राजनयिक अनुभव है। वह नेपाल में भी भारत के राजदूत का पदभार संभाल चुके हैं। भारत और नेपाल के बीच संबंधों को सुधारने का सबसे बड़ा श्रेय विनय मोहन क्वात्रा को ही जाता है। वहीं अगर विनय मोहन क्वात्रा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने एम.एस.सी की डिग्री हासिल की हुई, साधारण शब्दों में कहें तो विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। इसके साथ ही वह हिंदी और अंग्रेजी के साथ साथ रूसी भाषा भी जानते हैं। विनय मोहन क्वात्रा ने इंटरनेशनल रिलेशंस में भी डिप्लोमा हासिल किया हुआ है, उन्होंने यह डिप्लोमा जिनेवा के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से हासिल किया है।
ऐसे में मोदी सरकार और उनका बहुत अच्छा तालमेल है
बता दें कि विनय मोहन क्वात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक सोच के समर्थक हैं। ऐसे में मोदी सरकार और उनका बहुत अच्छा तालमेल है। विनय मोहन क्वात्रा ने वर्ष 1993 तक जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में भी तीसरे सचिव और फिर द्वितीय सचिव का पदभार संभाला था। इसके बाद भी इन्होने राजनयिक के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है, जिसका उन्हें अच्छा खासा अनुभव है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




