back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेजी से फैल रहा है चांदीपुरा वायरस का प्रकोप, देश के 3 राज्यों में अब तक 15 लोगों की हुई मौत

चांदीपुरा वायरस तेज़ी से फैल रहा है। गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के 3 राज्यों में चांदीपुरा वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक वायरस से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के अधिकतर जिलों में वायरस ने पांव पसार लिए हैं। इन राज्यों में पंचमहल, जामनगर, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, खेड़ा, मेहसाणा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर और मोरबी शामिल है जबकि राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी वायरस तेजी से फैल रहा है।

क्या कहते हैं स्वास्थ्य अधिकारी 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों का मानना है कि आने वाले दिनों में वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि वायरस अहमदाबाद शहर सहित कई जिलों में फैल चुका है। अहमदाबाद में वायरस के कारण सिविल अस्पताल में एक बच्चे की मौत भी हो गई है।

डरने की जरूरत नहीं है: स्वास्थ्य मंत्री

अब तक वायरस के कुल 29 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में से 26 गुजरात में दर्ज हुए हैं, 2 राजस्थान में जबकि 1 मामला मध्यप्रदेश में दर्ज किया गया है। गुजरात के स्वास्थ्य राज्यमंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि हमने वायरस की रोकथाम के लिए प्रभावित जिलों में दवा का छिड़काव कराया है साथ ही 51,725 लोगों के टेस्ट भी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि डरे नहीं सरकार की ओर से उचित कार्रवाई का जा रही है।

क्या हैं वायरस के लक्षण

चांदीपुर वायरस की शुरुआत बुखार से होती है। साथ ही इसमें दिमाग में सूजन भी हो जाती है। वायरस को रैबडोवायरेड परिवार के वेसिकुलोवायरस जीनस का सदस्य कहा जाता है। यह वायरस औमतार पर मच्छर, बालू मक्खी और कीट पतंगों के काटने से होता है।

वायरस का नाम क्यों रखा गया चांदीपुरा 

साल 2003-2004 में यह वायरस आंध्र प्रदेश और गुजरात में फैला था। सबसे पहले साल1965 में महाराष्ट्र के चांदीपुरा में फैला था। इससे 9 महीने से 14 साल के बच्चे संक्रमित हो गए थे। दरअसल, इस जिले के नाम पर ही वायरस का नाम चांदीपुरा रखा गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गांधीनगर में टाइफाइड का संकट, दूषित पानी से 152 मरीज भर्ती, बच्चों की मौत ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में दूषित पानी के कारण टाइफाइड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...