नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई है। FIR में Ravneet Singh Bittu के अलावा बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह, यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह और शिवसेना सांसद संजय गायकवाड़ का नाम भी लिखवाया गया है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि Rahul Gandhi देश के ‘नंबर 1 आतंकी’ हैं। इसके विरोध में बुधवार 18 सितंबर को कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस ने Ravneet Bittu के खिलाफ दर्ज करवाई FIR
कांग्रेस ने अपनी शिकायत में लिखा, ‘रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने 15 सितंबर को मीडिया से बात करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘नंबर एक आतंकी’ बताया था। बिट्टू ने जानबूझकर इस तरह का बयान दिया जिससे जनता में राहुल गांधी के प्रति नफरत और गुस्सा पैदा हो, उनका मकसद हिंसा भड़काना और शांति भंग करना था।’
इसके अलावा कांग्रेस ने FIR में बीजेपी नेता तरविंदर सिंह का नाम भी लिखा। कांग्रेस ने लिखा कि 11 सितंबर को पार्टी के एक कार्यक्रम में तरविंदर सिंह ने राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी थी। तरविंदर सिंह ने कहा था, ‘राहुल गांधी बाज़ आ जा, नहीं तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा जो तेरी दादी का हुआ था।’
कांग्रेस ने अपनी शिकायत में ये भी लिखा कि 16 सितंबर को शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटकर लाने वाले के लिए 11 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया था।
[EMBED]
#WATCH | Delhi: Members of the Indian Youth Congress hold protest against Union Minister Ravneet Singh Bittu and other BJP leaders over their statement on Lok Sabha LoP & Congress MP Rahul Gandhi. pic.twitter.com/JJmhHN92Oo
— ANI (@ANI) September 18, 2024
राहुल गांधी के अपमान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता 18 सितंबर को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।





