back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में और प्रभावी होगी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

भोपाल, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। इस योजना को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रभावी बनाया जाना है। इसके लिए मंत्री समूह की समिति भी गठित की गई है, इस समिति ने आमजन से सुझाव लिए है। राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को प्रभावी तरीके से पुन: शुरू करने के लिये गठित मंत्री समूह की दूसरी बैठक मंत्रालय में हुई। संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह बैठक में उपस्थित रहे। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत वर्चुअली जुड़े। इसके पूर्व 18 मार्च को पहली बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी शामिल रहे। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि मंत्री समूह की दोनो बैठकों में योजना को अधिक प्रभावी एवं लाभकारी बनाने के लिए जनता से प्राप्त सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस समिति ने आमजन से पोर्टल पर सुझाव आमंत्रित किए थे, इसके जरिए हासिल हुए बेहतर सुझावों को समिति के माध्यम से राज्य शासन को प्रस्तुत किया जाएगा। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵