back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, 3 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आपूर्ति का किया आग्रह

रायपुर, 29 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य को खरीफ सीजन-2021 के लिए राज्य की मांग एवं सप्लाई प्लान के अनुसार रसायनिक उर्वरकों की आपूर्ति के साथ-साथ जुलाई माह में राज्य को डेढ़ लाख मीट्रिक टन यूरिया और डेढ़ लाख मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक अतिरिक्त रूप से प्रदाय किए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रेषित अपने पत्र में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ को जून माह में सप्लाई प्लान के अनुसार मात्र 57 प्रतिशत उर्वरक की ही आपूर्ति हुई है, जिसके कारण खरीफ की खेती प्रभावित होगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश है। प्रदेश की लगभग 80 प्रतिशत जनता का जीवन-यापन खेती से जुड़ा है। प्रदेश में खरीफ सीजन में लगभग 48 लाख हेक्टेयर में विभिन्न खरीफ फसलों की बुआई की जाती है। खरीफ में धान एवं अन्य अनाज लगभग 40.50 लाख हेक्टेयर, दलहन 3.76 लाख हेक्टेयर, तिलहन 2.55 लाख हेक्टेयर तथा अन्य फसल 1.32 लाख हेक्टेयर में बोई जाती है। खरीफ 2021 मौसम के लिए छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा कुल 11.75 लाख मीट्रिक टन रसायनिक उर्वरकों की प्रस्तावित मांग की पूर्ति की केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। परन्तु प्रदेश में मांग और सप्लाई प्लान के अनुसार उर्वरक की आपूर्ति नहीं हो रही है। जून माह में सप्लाई प्लान के अनुसार मात्र 57 प्रतिशत उर्वरक की आपूर्ति हुई है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में जून 2021 में रसायनिक उर्वरकों के सप्लाई और आपूर्ति का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि रसायनिक उर्वरकों के सप्लाई प्लान के विरुद्ध मात्र 1,43,148 मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई है, जो कि मात्र 57 प्रतिशत है, जबकि जून 2020 में सप्लाई प्लान के विरूद्ध राज्य को 77.81 प्रतिशत रसायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रसायनिक उर्वरकों की सप्लाई प्लान के अनुसार आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार से लगातार चर्चा की जा रही है। मेरे द्वारा केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री को माह जुलाई 2021 में यूरिया (नीम कोटेड) 1.50 लाख मीट्रिक टन तथा डीएपी 1.50 लाख मीट्रिक टन के अतिरिक्त आबंटन के लिए पत्र लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मांग व सप्लाई प्लान के अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति एवं जुलाई 2021 में अतिरिक्त उर्वरक प्रदाय करने हेतु प्रधानमंत्री से संबंधितों से आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद/केशव

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...