नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड की E-KYC नहीं कराई है, तो सावधान हो जाइए। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन लोगों की 31 अक्टूबर तक E-KYC पूरी नहीं होगी, उन्हें नवंबर से मुफ्त राशन नहीं मिलेगा। इसका मतलब यह है कि ऐसे परिवारों को चावल, नमक और शक्कर जैसी जरूरी वस्तुएं अब नहीं दी जाएंगी।
नवंबर से बंद हो सकता है मुफ्त राशन
राज्य के खाद्य विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में करीब 32 लाख राशन कार्ड धारकों ने अब तक E-KYC नहीं कराई है। विभाग को शक है कि इनमें से कई कार्ड फर्जी हो सकते हैं। सरकार का कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जो लोग KYC नहीं करा रहे हैं, उन्हें नवंबर से राशन वितरण से बाहर कर दिया जाएगा।
E-KYC क्यों जरूरी है?
E-KYC की प्रक्रिया इसलिए जरूरी की गई है ताकि फर्जी राशन कार्डधारकों की पहचान हो सके और केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही सरकारी योजनाओं का फायदा मिले। कई बार यह देखा गया है कि एक व्यक्ति के नाम पर एक से ज्यादा राशन कार्ड बने होते हैं, जिससे असली ज़रूरतमंदों को नुकसान होता है।
E-KYC कैसे कराएं?
E-KYC कराना बिल्कुल आसान है राशन कार्ड के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लेकर अपने क्षेत्र की नजदीकी राशन दुकान पर जाएं। वहां आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। जैसे ही आधार और बायोमेट्रिक मिलान पूरा होता है, आपकी E-KYC प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। यदि परिवार में चार सदस्य हैं, तो चारों का आधार और बायोमेट्रिक जरूरी है। अगर 31 अक्टूबर तक नहीं कराया E-KYC तो क्या होगा? नवंबर से फ्री राशन बंद हो जाएगा। आपका राशन कार्ड निष्क्रिय (Inactive) माना जाएगा। दोबारा सक्रिय कराने के लिए नया आवेदन करना पड़ सकता है। खाद्य विभाग ने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने नजदीकी राशन केंद्र में जाकर E-KYC पूरी कर लें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका राशन चालू रहेगा, बल्कि फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगेगी। 31 अक्टूबर तक अगर आपने E-KYC नहीं कराई, तो नवंबर से सरकार की तरफ से मिलने वाला मुफ्त चावल, नमक और शक्कर का लाभ बंद हो जाएगा। इसलिए सभी हितग्राही जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें।




