back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा! ओलंपिक में भाग लेने पर मिलेंगे 21 लाख रुपये, CM विष्णु देव साय का ऐलान

छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल जगत के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम विष्णु देव साय ने ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल जगत के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अब ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले राज्य के हर खिलाड़ी को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।

पदक विजेताओं के लिए पहले से है इनाम की योजना

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा 3 करोड़ रुपये,रजत पदक विजेताओं को मिलेगा 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को मिलेगा 1 करोड़ रुपये अब इसमें नया प्रावधान यह जोड़ा गया है कि सिर्फ भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी 21 लाख रुपये दिए जाएंगे।

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

CM साय ने कहा कि राज्य में खेलो इंडिया के कई नए परिसर शुरू किए गए हैं। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर चर्चा भी की गई। सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में खेलों का माहौल और बेहतर हो, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर सकें।

2036 ओलंपिक पर नजर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि खेलों का बजट बढ़ाया जाए और कॉरपोरेट क्षेत्र की सहभागिता को भी प्रेरित किया जाए. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2036 में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद शहर को इसके लिए प्रस्तावित किया गया है. स्वाभाविक रूप से केंद्र सरकार का पूरा ध्यान देश में खेलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है, ताकि एक दशक के भीतर हम खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभर सकें. इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी हमें राष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन हेतु सामूहिक प्रयास करने होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵