back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यमुना में प्रदूषण को लेकर BJP और AAP में ठनी, आप MLA विनय मिश्रा ने कहा- प्रदूषण की जिम्मेदार हरियाणा सरकार

AAP विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि हरियाणा सरकार की अनदेखी के कारण यमुना में प्रदूषण बढ़ा है, जिससे दिल्ली में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष विनय मिश्रा ने 27 अक्टूबर 2024 को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण दिल्ली में भारी जल संकट उत्पन्न हो गया है। इसका सबसे बड़ा कारण हरियाणा से यमुना नदी में औद्योगिक कचरा छोड़ा जाना है।

“यमुना के पानी की गुणवत्ता बहुत ही खराब हो गई है”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, AAP विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष विनय मिश्रा ने जानकारी दी है कि सोनिया विहार और भागीरथी स्थित जल उपचार संयंत्रों(WUTP)में यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा से निपटने में आ रही कठिनाई के कारण राजधानी दिल्ली में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने कहा है कि इस बड़ी समस्या के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में 1 नवंबर 2024 तक पानी की बड़ी कमी रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 110 MGD(मिलियन गैलन प्रतिदिन) भागीरथी डब्ल्यूटीपी और 140 MGD सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी का कच्चा जल स्रोत ऊपरी गंगा नहर, मुरादनगर, उत्तर प्रदेश पर निर्भर करता है। लेकिन उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा ऊपरी गंगा नहर में निर्धारित वार्षिक रखरखाव के कारण इसको 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है।

अब जल उपचार संयंत्र 31 अक्टूबर 2024 तक के लिए कच्चे पानी के लिए वैकल्पिक स्रोत के रूप में यमुना पर निर्भर है। विनय मिश्रा ने कहा है कि यमुना के पानी की गुणवत्ता बहुत ही खराब हो गई है, इसमें अमोनिया की मात्रा बढ़कर 0.9 भाग प्रति मिलियन (PPM) हो गई है। यह प्रभावी उपचार के लिए सुरक्षित सीमा 0.5 PPM से काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि इसके कारण जल उत्पादन में 25-30 प्रतिशत की कमी आई है। जिसके कारण दिल्लीवासियों की जल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है। 

यमुना में हरियाणा से औद्योगिक कचरा डाला जा रहा है- आप MLA

AAP विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के प्रति राजनीतिक द्वेष के कारण यमुना प्रदूषण की अनदेखी की जा रही है। यमुना में हरियाणा से औद्योगिक कचरा डाला जा रहा है, राज्य सरकार इसके लिए कुछ नहीं कर रही है। वहीं दिल्लीवासियों को आश्वासन देते हुए विनय मिश्रा ने कहा कि हम दिल्ली की पानी की समस्या के समाधान के लिए हरियाणा के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

BJP प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने AAP विधायक पर साधा निशाना

वहीं भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने AAP विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष विनय मिश्रा के बयान पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह खेदजनक है कि अच्छे मानसून के बावजूद भी दिल्ली सरकार पिछले कई महीनों से समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करने में असफल रही है। यही कारण है कि त्योहारों के समय में पानी की कमी और कटौती बढ़ गयी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵