back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार पेपर लीक मामले में हमेशा से रहा चर्चा का केंद्र, NEET 2024 में गड़बड़ी के बाद कानून व्यवस्था की खुली पोल

Bihar News: यह बिहार का इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने की खूब चर्चा होती रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NEET PG Exam के पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच काफी नाराजगी है। जहां शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द कर दिया है और इसमें धांधली को लेकर मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं नीट परीक्षा के पेपर लीक का मामला बिहार से जुड़ा हुआ है। यह बिहार का इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने की खूब चर्चा होती रही है। 

जल्द ही इस परीक्षा की नई डेट्स जारी कर दी जाएगी

वहीं बिहार की द्वितीय सक्षमता परीक्षा जो कि 26-28 जून 2024 को होने थे, उसको स्थगित कर दिया गया है। यह बात अलग है कि इसे किसी गड़बड़ी के कारण नहीं बल्कि एक ही दिन दो परीक्षाओं के होने की वजह इसे स्थगित किया गया है। जल्द ही इस परीक्षा की नई डेट्स जारी कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार सक्षमता परीक्षा का दूसरा चरण ऑनलाइन माध्यम से होगा। शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा के पहले चरण में ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने समस्या आ रही थी। 

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गया था

बिहार में परीक्षा के पेपर लीक के मामले आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। राज्य में कुछ समय पहले ही बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गया था। यही नहीं वर्ष 2022 में बिहार सिविल सेवा परीक्षा को भी पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। इससे पहले वर्ष 2017 में बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा के पेपर भी लीक हो गए थे। उस समय इसकी खूब चर्चा हुई थी। 

बिहार पूरे देश में पेपर लीक के मामले में काफी चर्चा में चल रहा है

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा राज्य की हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के मामले भी कई बार सामने आते रहे हैं। बिहार सरकार इसको लेकर सख्त है और इस तरह के पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी योजना बना रही है। इसके बावजूद भी बिहार में पेपर लीक की घटना के मामले रुक नहीं रहे हैं। बिहार पूरे देश में पेपर लीक के मामले में काफी चर्चा में चल रहा है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...