नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NEET पेपर लीक मामले में बीजेपी के द्वारा लगातार तेजस्वी यादव पर हमला किया जा रहा है। जिसके बाद आज तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर NEET Paper Leak मामले में मेरे PS की गलती है तो उसे बुलाकर गिरफ्तार करें, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि ईओयू ने कुछ नहीं कहा ये तो सिर्फ विजय सिन्हा बोल रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री भी चाहें तो मेरे PA, PS सबको बुलाकर पूछताछ कर लें।
असली किंगपिन को बचाना चाहते हैं ये लोग- तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग असली किंगपिन को बचाना चाहते हैं इसलिए मामले को डायवर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ भी तस्वीर सामने आई है। इसपर सत्ता पक्ष के लोग क्या बोलेंगे।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लगाया था आरोप
बता दें कि, कल बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार ने पटना में NEET परीक्षा लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए गेस्ट हाउस के एक कर्मचारी के साथ मिलकर कमरा बुक कराया था। उन्होंने बताया कि पटना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए लोग पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम से जुड़े हुए हैं।
पीएम मोदी पर भी जमकर बोले तेजस्वी
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने भारत के प्रधानमंत्री पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री आए हैं तब से गड़बड़ हो रहा है। पहले ट्रेन हादसा हो गया। बिहार में पुल गिर गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
कौन है प्रीतम कुमार?
प्रीतम कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हैं। उन्हें 2022 में तेजस्वी यादव का निजी सचिव बनाया गया था। प्रीतम बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




