back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द करने के बाद शिक्षा मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, सीबीआई को सौंपा केस; FIR दर्ज

CBI: सीबीआई ने शिक्षा सचिव संजय मूर्ति से 20 जून 2024 को इस मामले में शिकायत मिलते ही अपनी जांच शुरू कर दी। सीबीआई ने इस मामले में सबसे पहले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब 20 जून 2024 को सीबीआई ने इस परीक्षा में गड़बड़ी के मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 19 जून 2024 को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण यूनिट से मिली जानकारी के आधार पर यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द कर दिया था। सरकार किसी भी हाल में छात्रों के हित के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहती थी। इसलिए शिक्षा मंत्री ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया। सरकार ने जानकारी दी कि इस परीक्षा का पेपर डार्कनेट पर लीक किया गया था। 

यूजीसी नेट-2024 परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना दी है

सीबीआई ने शिक्षा सचिव संजय मूर्ति से 20 जून 2024 को इस मामले में शिकायत मिलते ही अपनी जांच शुरू कर दीसीबीआई ने इस मामले में सबसे पहले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने इसकी जांच अपनी एंटी करप्शन ब्रांच, दिल्ली को सौंपी है। सीबीआई के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि कर दी है और कहा है कि शिक्षा मंत्रालय के सचिव से मिली शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 120 बी, 420 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को अपनी शिकायत में गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण यूनिट से मिली जानकारी के अनुसार यूजीसी नेट-2024 परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना दी है। । 

यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर को डार्कनेट पर लीक किया गया था

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 20 जून 2024 को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से नीट परीक्षा के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने इस दौरान यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द करने का जवाब भी दिया था। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया था कि यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर को डार्कनेट पर लीक किया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि यूजीसी नेट की परीक्षा बुधवार को हुई थी। इस परीक्षा में देश के लाखों छात्र शामिल हुए थे। उन्होंने जानकारी दी कि यूजीसी नेट परीक्षा हर वर्ष जून और दिसंबर में होती है।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

VIP Protocol का फायदा उठा रही थीं Ranya Rao, IPS पिता की भूमिका की भी जांच करेगी कर्नाटक पुलिस

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। दुबई से भारत में सोना की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार हुईं फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव की परेशानी लगातार बढ़...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵