back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kejriwal की जमानत पर फिलहाल रोक, Highcourt ने सुनवाई होने तक लगाया स्टे

liquor Scam: शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि हमारे यहां मामले की सुनवाई पूरी होने तक स्टे लगा रहेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। हाईकोर्ट ने शराब घोटाले मामले में सुनवाई पूरी होने तक जमानत पर स्टे लगाया है। बता दें, केजरीवाल को गुरुवार को निचली अदालत ने जमानत दी थी। इसके विरोध में ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।

ED ने दी थी हाईकोर्ट में चुनौती

ED ने केजरीवाल की जमानत के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिस पर सुनवाई चल रही है। मामले की सुनवाई जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविंदर डुडेजा सुनवाई कर रहे हैं। ईडी के वकील ने कहा कि हमें निचली अदालत में इस मामले पर बहस करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। ASG राजू ने कहा कि लिखित प्रस्तुतियां दाखिल करने को समय नहीं दिया गया, जो उचित नहीं है। ईडी ने पीएमएलए की धारा-45 का भी हवाला दिया। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली HC ने उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए, तरुण हत्याकांड के बाद तनावग्रस्त है इलाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन 4 मार्च को उत्तम नगर में माहौल उस समय गर्म हो गया जब आपसी विवाद में दो अलग...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵