back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar: खान सर के कोचिंग में अचानक पहुंचे बिहार के गर्वनर, जानें फिर क्या हुआ

बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग पटना में आज बिहार के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्मद खान अचानक खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग पटना में आज बिहार के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्मद खान अचानक फैज़ल खान उर्फ खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे। खान सर का असली नाम फैजल खान है। इस दौरान दौरे पर पहुचे राज्‍यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें बकरीद के साथ शादी की बधाई दी। राज्यपाल ने उनके कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया।

अभी हाल ही में खान सर की शादी हुई है। जिसके बाद उन्होंने एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें राजनीतिक जगत और कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे थे 

कोचिंग संस्‍था का दौरा कर राज्यपाल ने छात्रों से बताचीत की। इस दौरान राज्‍यपाल ने खान सर के काम की सराहना की। उन्‍होने कहा‍ कि वह गरीब छात्रों की मदद कर रहे हैं और उन्हें समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मौके पर खान सर ने राज्यपाल को अपने कोचिंग के बारे में जानकारी दी।

‘गरीब स्टूडेंट्स के दिलों की दुआएं निकल रही’

इस मुलाकात के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर त्योहार को प्यार से मनाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा-‘मैंने खान सर को यूट्यूब पर भी देखा है। वो बहुत अच्छा काम कर रहा है। गरीब छात्रों के दिलों से उनके लिए बहुत सारी दुआएं निकल रही होंगी जो फीस नहीं दे सकते।

राज्यपाल ने छात्रों से मिलने का किया वादा

इस बीच, राज्‍यापान ने यह भी वादा किया कि वो एक दिन खान सर के छात्रों से मिलेंगे और उनसे संवाद करेंगे। इससे छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। बता दें कि,बिहार पटना के खान सर एक लोकप्रिय शिक्षक हैं वो पटना में बच्‍चों को सरकारी नौकरी की तैयारी करवाते है। जो अपने अनोखे अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। उनके यूट्यूब चौनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं। वो अक्सर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...