back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bank Holidays July: इस महीने 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, अभी निपटा लें जरूरी काम, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जुलाई महीने में बैंक 12 दिनों तक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। जुलाई महीने में मुहर्रम एक बड़ा पर्व पड़ने वाला है। जिस दिन बैंक बंद रहेंगे।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क: बैंकों को देश की अर्थव्यवस्था का रीढ़ कहा जाता है। बैंक ही देश में पैसों के फ्लो को बनाये रखते हैं। इसके अलावा लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से लोन उपलब्ध कराती है। वैसे आजकल अधिकतर बैंक से संबंधित काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। बैंकिंग से संबंधित तमाम सर्विसेज मोबाइल पर ही उपलब्ध है। लोगों को बैंकिंग से संबंधित अधिकतर कामों के लिए बैंकों में लाइन नहीं लगाने पड़ते। हालांकि लोन और पैसे जमा कराने संबंधित कुछ ऐसे काम भी हैं जिसके लिए लोगों को बैंक जाना जरूरी होता है। ऐसे में अगर बैंक बंद रहे तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनका काम रुक जाता है। 

इससे बचने के लिए आपको पहले से ही पता होना चाहिये कि बैंक किस दिन बंद रहेंगे। महीने के हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है। वहीं जुलाई महीने की बात करें तो इस महीने कुल 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आइये जानते हैं कि जुलाई महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन बंद रहेंगे बैंक

  1. 3 जुलाई 2024 : Beh Dienkhlam के चलते शिलांग जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  2. 6 जुलाई 2024 : MHIP Day के चलते आइजॉल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  3. 7 जुलाई 2024 : रविवार के चलते देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  4. 8 जुलाई 2024 : Kang (Rathajatra) के चलते इंफाल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  5. 9 जुलाई 2024 : Drukpa Tshe-zi के चलते गंगटोक जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  6. 13 जुलाई 2024 : दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  7. 14 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  8. 16 जुलाई 2024 : Harela के चलते देहरादून जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  9. 17 जुलाई 2024 : मुहर्रम के चलते करीब-करीब पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  10. 21 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  11. 27 जुलाई 2024 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  12. 28 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बैंक जाने वालों के लिए चेतावनी: कल 16 जनवरी को इस राज्य में रहेगी बैंकिंग छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनवरी 2026 का महीना बैंकिंग कामों के लिहाज से थोड़ा सतर्क रहने वाला है। अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों और...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵