back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Corona Cases: कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले Arvind Kejriwal: “केंद्र सरकार समय रहते उठाए ठोस कदम”

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 3961 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इस बीच APP प्रमुख केजरीवाल ने इस स्थिति को लेकर चिंता जताई है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 3961 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस स्थिति को लेकर चिंता जताई है।

लोगों से की सतर्कता बरतने की अपील


अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा: “देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैलता नज़र आ रहा है। राजधानी समेत देश के अन्य इलाकों में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हम सभी को सतर्क रहने और ज़रूरी एहतियात बरतने की ज़रूरत है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मास्क पहनें, भीड़भाड़ से बचें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

केंद्र सरकार से की अपील: अस्पतालों में हो पूरी तैयारी


केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा: “उम्मीद है कि केंद्र सरकार समय रहते ठोस कदम उठाएगी और अस्पतालों में पूरी तैयारी सुनिश्चित करेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।” उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार की तरह कोई भी लापरवाही इस बार भारी पड़ सकती है, इसलिए अभी से कदम उठाना ज़रूरी है।

कोरोना की वापसी: क्या हो सकती है चुनौती?


विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कोरोना का कोई नया वैरिएंट सक्रिय हो सकता है, हालांकि अभी घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन लोगों को चाहिए कि वे पूरी सावधानी बरतें और किसी भी लक्षण के दिखते ही टेस्ट करवाएं। अरविंद केजरीवाल की बातों को ध्यान में रखते हुए यह ज़रूरी है कि देशवासी एक बार फिर कोरोना के प्रति गंभीरता दिखाएं। समय पर सतर्कता और सरकारी तैयारियां ही हमें किसी बड़ी स्थिति से बचा सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵