back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात से BJP को दी खुली चुनौती, बोले- तोड़ सके तो तोड़ लो, नहीं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा

गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने आज यहां भव्य रोड शो किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज यहां भव्य रोड शो किया, जिसमें पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की मंत्री आतिशी मौजूद रहीं। इस रोड शो के जरिए AAP ने बीजेपी के गढ़ में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है।

केजरीवाल ने कहा – तोड़ सके तो तोड़ लो, नहीं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा

रोड शो के दौरान केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं चैलेंज करता हूं कि गोपाल इटालिया को बीजेपी में शामिल कर के दिखाओ। अगर ऐसा हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।” उनकी बात पर मंच पर खड़े गोपाल इटालिया मुस्कुरा दिए और बोले, “सर, ऐसी कोई बात ही नहीं है।

अब AAP को दीजिए मौका, कांग्रेस से भी किया किनारा

केजरीवाल ने कहा कि विसावदर की जनता ने पिछले 18 सालों से बीजेपी को जीतने नहीं दिया। पहले कांग्रेस को चुना, लेकिन अब AAP को मौका देने का समय आ गया है। उन्होंने कांग्रेस को भी “धोखेबाज पार्टी” बताते हुए कहा कि जनता को अब दोनों बड़ी पार्टियों से अलग हटकर सोचने की जरूरत है।

AAP नेताओं ने जनता से किया वादा – देंगे साफ-सुथरी सरकार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी लोगों से AAP को वोट देने की अपील की। दोनों नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी “ईमानदार राजनीति और जनता की सेवा” के लिए जानी जाती है और गुजरात में भी यही बदलाव लाया जाएगा।

19 जून को वोटिंग, 23 जून को नतीजे

गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को नतीजे आएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 2 जून, जांच 3 जून और नाम वापसी की अंतिम तारीख 5 जून है। बीजेपी, कांग्रेस और AAP तीनों पार्टियों ने जीत का दावा किया है और पूरा जोर इस सीट पर लगा रही हैं। यह उपचुनाव ना सिर्फ विसावदर की जनता के लिए, बल्कि गुजरात की राजनीति की दिशा तय करने के लिए भी अहम माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵