back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में सियासी हंगामा! प्रदूषण को लेकर विधानसभा के बहार AAP का प्रदर्शन, CM बोलीं-मैं यही कहना चाहूंगी कि..

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही AAP और BJP के बीच तकरार बढ़ गई है। AAP ने जहां प्रदर्शन किया वहीं CM रेखा गुप्ता ने विपक्ष से सदन में रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा की अपील की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही राजधानी की राजनीति गरमा गई। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने नजर आईं। जहां AAP ने प्रदूषण के मुद्दे को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया, वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी दलों से सदन में रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा की अपील की।

प्रदूषण को लेकर AAP का प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने प्रदूषण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं। आतिशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले चार महीने से दिल्ली के लोगों का हाल प्रदूषण की वजह से खराब है। हम बीजेपी सरकार को प्रदूषण के मुद्दे पर एक्सपोज करने आए हैं।

विधानसभा सत्र से पहले सीएम का बयान

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज शीतकालीन सत्र का पहला दिन है और यह बेहद अहम है। सीएम ने कहा, “मैं यही कहना चाहूंगी कि पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करें। दिल्ली से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होनी चाहिए।

पॉलिसी और डिलीवरी पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह सत्र पॉलिसी और डिलीवरी के लिए बुलाया गया है। उन्होंने सभी विधायकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं सदन में रखें, ताकि जनता को बेहतर समाधान मिल सके। सीएम ने खास तौर पर प्रदूषण के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने खुद इस विषय पर चर्चा के लिए आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा, “पॉल्यूशन जैसे गंभीर विषय पर सभी विधायक अपनी भूमिका निभाएं और दिल्ली के वर्तमान और भविष्य के लिए मिलकर काम करें। दिल्ली विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ शुरू हुआ है, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक चर्चा और समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि सदन में प्रदूषण जैसे मुद्दों पर क्या ठोस फैसले लिए जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिनहाटा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तेज, टीएमसी बीजेपी और AIFB के बीच कांटे की टक्कर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Dinhata विधानसभा सीट 2026 चुनाव में बेहद दिलचस्प मुकाबले वाली सीट बन गई है। यहां इस बार त्रिकोणीय...
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: महादेव की पूजा के लिए खास है सोमवार का दिन, इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन महादेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵