back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को अमित शाह ने बताया अपमानजनक

अमित शाह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने गैरजिम्मेदार बयान दिया है। उन्होंने अपने निजी सेहत के मामले में पीएम को घसीटा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल होने से पहले वो नहीं मरेंगे। अमित शाह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने गैरजिम्मेदार बयान दिया है। उन्होंने अपने निजी सेहत के मामले में पीएम को घसीटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी यह टिप्पणी ना सिर्फ गैर जिम्मेदाराना है बल्कि अपमानजनक भी है।

जम्मू-कश्मीर में रैली के दौरान खड़गे हो गए थे बेहोश

बता दें कि, रविवार को जम्मू-कश्मीर में एक चुनावी सभा के दौरान भाषण देते वक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जनु खड़गे कुछ समय के लिए लगभग-बेहोश हो गए थे। कुछ समय बाद जब उनकी स्थिति में सुधार हुआ तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटने से पहले वो नहीं मरेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तबतक जीवित रहूंगा जबतक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते। हालांकि बाद में खड़गे को कठुआ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अमित शाह ने साधा निशाना

अमित शाह ने एक्स पर लिखते हुए कहा कि “कल कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषण देने में अपने नेताओं और अपनी पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया। अपनी कटुता का परिचय देते हुए उन्होंने अनावश्यक रूप से प्रधानमंत्री मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में घसीटा और कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाने के बाद ही मरेंगे।”अमित शाह ने आगे लिखा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की यह टिप्पणी दिखाती है कि कांग्रेस के लोग पीएम मोदी से कितना नफरत करते हैं।

हमलोग खड़गे जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं- अमित शाह

अमित शाह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि ” खड़गे जी के स्वास्थ्य के लिए पीएम मोदी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी लोग प्रार्थना करते हैं कि आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें और 2047 तक भारत को विकसित भारत के रूप में बनते देखें “

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵