back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाक में सैन्य ठिकाने की मांग कर रहा था अमेरिका, मैंने नामंजूर किया : इमरान खान

इस्लामाबाद, 8 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अमेरिका देश में सैन्य ठिकाने दिए जाने की मांग कर रहा था, लेकिन मैं उनकी मांगों पर कभी सहमत नहीं हुआ। इमरान खान को पिछले महीने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इमरान खान ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान में सैन्य ठिकाना चाहता है ताकि वह यहां अफगानिस्तान के आतंकवादियों पर जवाबी हमले कर सके। लेकिन मैंने इसके लिए मना कर दिया। इमरान खान ने आगे कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाले आतंक के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान के पहले ही 80,000 लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके, उनके बलिदान की कभी सराहना नहीं की गई, इसके बजाय अमेरिकी राजनेता हमें ही जिम्मेदार ठहराने लगे। उन्होंने आगे कहा, पहले उन्होंने हमें दोषी ठहराया, फिर हमारे देश और आदिवासी इलाकों को नष्ट कर दिया। इसके बाद वह सैन्य ठिकानों की मांग करने लगे। लेकिन मैं इसके लिए कभी तैयार नहीं हुआ और यही से हमारे बीच समस्याएं शुरू हो गईं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान ने जून 2021 में एक साक्षात्कार में स्पष्ट रूप से कहा था कि पाकिस्तान अमेरिका को सैन्य ठिकानों और अपने क्षेत्र का उपयोग करने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं देगा। इमरान खान का नया बयान उनके द्वारा हाल के पॉडकास्ट में की गई टिप्पणियों के जैसी थीं, जहां उन्होंने कहा था कि अमेरिका, अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को रोकने के लिए यहां ठिकाने मांग रहा है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵