back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह के आंबेडकर वाले बयान पर केजरीवाल फ्रंट फुट पर, नीतीश-नायडू को पत्र लिखकर चिंतन करने की अपील की

अरविंद केजरीवाल ने आंबेडकर वाले बयान को लेकर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र के जरिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को NDA से अपना समर्थन वापस लेने का इशारा किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आंबेडकर विवाद पर एक बड़ा दांव चल दिया है। अरविंद केजरीवाल अपने इस दांव से मोदी सरकार को गिराना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को गिराने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को एक पत्र लिखा है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने इशारो इशारो में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को NDA से अपना समर्थन वापस लेने को कहा है। बीजेपी की लोकसभा में 240 सीटें हैं। मोदी सरकार में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू अपना समर्थन देकर अहम भूमिका निभा रहे हैं।   

केजरीवाल की नीतीश और नायडू से मोदी सरकार गिराने की अपील?

अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लिखे पत्र को सार्वजनिक भी किया है। इस पत्र में अरविंद केजरीवाल ने संसद में अमित शाह के बाबा साहब आंबेडकर वाले बयान का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि देशभर में करोड़ों लोगों की भावनाओं को इसके कारण बड़ी ठेस पहुंची है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बयान पर माफी मांगने की बजाय इसको सही ठहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सार्वजनिक रूप से अमित शाह का समर्थन किया है।  

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि अब लोग यह महसूस करने लगे हैं कि जो बाबा साहब आंबेडकर का सम्मान करते है, वो बीजेपी का समर्थन कभी नहीं करेंगे। बाबा साहब आंबेडकर केवल एक नेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा हैं। बीजेपी के इस बयान के बाद लोग आप(नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू) से उम्मीद करते हैं कि आप भी इस मुद्दे पर गहन विचार करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा था?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में संविधान के चर्चा के दौरान कहा था कि आजकल बाबा साहब आंबेडकर का नाम लेना एक बड़ा फैशन बन गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर इतना नाम भगवान का लेते तो सात बार स्वर्ग की प्राप्ति हो जाती।

Advertisementspot_img

Also Read:

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए केंद्र...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...