नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को नॉर्थ ब्लॉक में बजट बनाने में मदद करने वाले महत्वपूर्ण आठ बड़े चेहरे हैं। जिनकी चर्चा करें बिना आगे बढ़ना ठीक नहीं होगा। इन लोगो पर आम चुनाव के बाद देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती से आगे बढ़ाने वाले बजट की तैयारी की जिम्मेदारी थी। इस जिम्मेदारी को इन सभी ने बखूबी से पूरा किया है। आइए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट बनाने में मदद करने वाले लोगों के बारे में जानें।
पहला नाम वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आता है
वित्त मंत्री सीतारमण को बजट बनाने में मदद करने वालों में पहला नाम वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आता है। पंकज चौधरी मोदी सरकार 2.0 में भी वित्त मंत्री सीतारमण की टीम का सदस्य रहे हैं। वह लोकसभा के सदस्य के रूप में सातवीं बार चुने गए हैं।
वी अनंत नागेश्वरण, मुख्य आर्थिक सलाहकार
वी अनंत नागेश्वरण वर्ष 2022 के बजट से पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार चुने गए थे। वी अनंत नागेश्वरण ने वर्ष 2024-25 के बजट को तैयार करने की पूरी प्रक्रिया में वित्तमंत्री सीतारमण की बड़ी मदद की है। यहां तक कि देश का आर्थिक सर्वे भी वी अनंत नागेश्वरण की अध्यक्षता में हुआ था, जिसको वित्त मंत्री सीतारमण ने 22 जुलाई 2024 को संसद में पेश किया।
वी अनंत नागेश्वरण मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं
वी अनंत नागेश्वरण मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं। वी अनंत नागेश्वरण ने वर्ष 2024-25 के बजट को बनाने में वित्तमंत्री सीतारमण की बड़ी मदद की है। यहां तक कि देश का आर्थिक सर्वे भी वी अनंत नागेश्वरण की अध्यक्षता में हुआ था, जिसको वित्त मंत्री सीतारमण ने 22 जुलाई 2024 को संसद में पेश किया।
विवेक जोशी, वित्तीय विभाग में सचिव
विवेक जोशी को 19 अक्टूबर 2022 को वित्त मंत्रालय के वित्तीय विभाग में सचिव का पदभार सौंपा गया था। विवेक जोशी का भी बजट 2024-25 को तैयार करने में बड़ा योगदान है। विवेक जोशी वित्त विभाग में सचिव के पद में विधमान होने से पहले गृह विभाग के अंतगर्त जनगणना के रजिस्ट्रार जनरल और निदेशक का पदभार संभाल रहे थे।
अजय सेठ, वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव
अजय सेठ जो कि वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं, इन्होने भी बजट 2024-25 को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अजय सेठ पर वित्त मंत्रालय के बजट डिविजन की पूरी जिम्मेदारी है।
टीवी सोमनाथन, वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव और भुगतान
टीवी सोमनाथन वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव और भुगतान का पदभार संभाल रहे हैं। इन्होंने भी बजट 2024-25 को तैयार करने की प्रक्रिया में बड़ी अहम जिम्मेदारी निभाई है।
संजय मल्होत्रा राजस्व विभाग के सचिव हैं
संजय मल्होत्रा राजस्व विभाग के सचिव हैं और 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। संजय मल्होत्रा ने भी 2024-25 के बजट बनाने की प्रक्रिया में वित्त मंत्री सीतारमण की बड़ी मदद की है।
तुहीन कांत पांडेय, विनिवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव
तुहीन कांत पांडेय वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले विनिवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव हैं। इन्होने भी बजट 2024-25 की प्रक्रिया को पूरा करने में काफी बड़ा अहम रोल निभाया है।
अली रजा रिजवी हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं
अली रजा रिजवी हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं, यह वर्तमान में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय के अधीन आने वाले लोक उद्यम विभाग के सचिव हैं। इन्होने भी बजट 2024-25 को बनाने में अहम भूमिका निभायी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





